फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिमाही नतीजेः एक्सिस बैंक का मुनाफा 95 फीसदी बढ़ा, एनपीए रहा स्थिर

Tue, 30 Jul 2019 06:35 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट सेक्टर के प्रमुख बैंक में शुमार एक्सिस बैंक ने अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया है। बैंक का मुनाफा 95 फीसदी बढ़ गया है। बैंक का  मुनाफा 1,370 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बैंक को 701 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

ब्याज आय में 13 फीसदी बढ़ोतरी

बैंक की ब्याज में 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। यह 5843.6 करोड़ रुपये  हो गई है। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में ब्याज आय 5,167 करोड़ रुपये रही थी।

एनपीए में राहत नहीं 

हालांकि बैंक को एनपीए में किसी प्रकार की राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बैंक का ग्रॉस एनपीए 5.26 फीसदी से घटकर 5.25 फीसदी और नेट एनपीए 2.06 फीसदी से घटकर 2.04 फीसदी रहा है। रुपये में ग्रॉस एनपीए 29,789 करोड़ रुपये से घटकर 29,405 करोड़ रुपये और नेट एनपीए 11,276 करोड़ रुपये से घटकर 11,037 करोड़ रुपये रहा है।

प्रोवेजनिंग में भी इजाफा

बैंक की प्रोवेजनिंग में भी तिमाही दर तिमाही आधार पर में भी इजाफा देखने को मिला है। बैंक की प्रोवेजनिंग  2,711.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,814.6 करोड़ रुपये रही है जबकि वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में बैंक नें 3,338 करोड़ रुपये की प्रॉविजनिंग की थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें