फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KPMG की रिपोर्ट में खुलासा, बाजार में सबसे अधिक उथल-पुथल मचाती हैं ये तीन कंपनियां

Thu, 31 Oct 2019 11:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेजन
विज्ञापन

प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों में बाजार में उथल-पुथल मचाने को लेकर ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन, एपल और अलीबाबा का सबसे अधिक खौफ रहता है। केपीएमजी की एक ताजा सर्वे रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसके मुताबिक, दुनिया की ऐसी शीर्ष-10 कंपनियों में अमेजन, एपल और अलीबाबा के अलावा डीजेआई, गूगल, नेटफ्लिक्स, एयरबीएनबी, माइक्रोसॉफ्ट, फेसबुक एवं बायडू शामिल हैं। यह सूची प्रौद्योगिकी क्षेत्र की 740 से अधिक कंपनियों के बीच सर्वेक्षण कराने के बाद तैयार की गई है।

विज्ञापन


बता दें कि अमेजन स्मार्ट स्पीकर सिस्टम मार्केट में सबसे बड़ी कंपनी है। वहीं, अलीबाबा भी इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सहित कई अन्य बिजनेस में उतर चुकी है और एपल गैजेट कंपनी है। 

केपीएमजी की रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों ने अगले तीन साल में सबसे ज्यादा व्यापक बदलाव वाले कारोबारी मॉडल के लिहाज से पहले स्थान पर ई-कॉमर्स मंचों और दूसरे स्थान पर सोशल नेटवर्किंग साइटों को रखा है। इस सर्वेक्षण में उभरते वैश्विक प्रौद्योगिकी नवाचार को लेकर इस क्षेत्र के युवाओं और दिग्गजों के विचार कुछ अलग हैं।

दिग्गजों में सुंदर पिचाई शीर्ष पर

प्रौद्योगिकी कारोबारी दिग्गजों के बीच गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई इस क्षेत्र के शीर्ष लोगों में पहले पायदान पर हैं। उसके बाद टेस्ला एवं स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क का स्थान है। इसके अलावा, प्रौद्योगिकी क्षेत्र के युवा सितारों ने हुवावेई की सीईओ रेन झेंगफेई, शाओमी के सीईओ ली जून और सॉफ्टबैंक के सीईओ मायोशी सन को प्रौद्योगिकी क्षेत्र का दिग्गज माना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें