फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Airtel के मालिक सुनील भारती स्कूल-यूनिवर्सिटी के लिए दान करेंगे 7000 करोड़ रुपये

Thu, 23 Nov 2017 04:14 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनियों में शामिल भारती एयरटेल के मुखिया सुनील भारती मित्तल ने अपनी कुल संपत्ति के 10 फीसदी हिस्से को दान करने का फैसला लिया है। इस राशि की मदद से वो गरीब बच्चों के लिए देश के कई भागों में नए स्कूल और यूनिवर्सिटी खोलेंगे। यह राशि कुल मिलाकर 7 हजार करोड़ रुपये है, जिसमें कंपनी में तीन फीसदी हिस्सेदारी भी शामिल है। 
विज्ञापन


इस नाम से खोलेगी स्कूल-यूनिवर्सिटी
सुनील भारती ने बयान जारी करते हुए कहा है कि वो इस राशि की मदद से गरीब बच्चों के लिए देश के कई इलाकों में सत्या भारती स्कूल की नई ब्रांचों के अलावा, सत्या भारती यूनिवर्सिटी भी खोलेगा। इसके अलावा देश के दो जिलों को खुले में शौच करने से मुक्त करने में भी मदद करेंगे। 

इस लिस्ट में हुए शामिल 
इस ऐलान के साथ ही सुनील भारती मित्तल उन गिने-चुने अरबपति भारतीयों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने अपनी संपत्ति को दान करने का फैसला किया है। इससे पहले इंफोसिस के चेयरमैन नंदन निलेकणी और उनकी पत्नी रोहिणी ने वॉरेन बफेट-बिल गेट्स के गिविंग प्लेज पहल पर हस्ताक्षर किए थे। इस पहल में विश्व के अरबपति लोग अपनी संपत्ति का काफी बड़ा हिस्सा दान करने की घोषणा करते हैं।
विज्ञापन


भारती फाउंडेशन कर रहा है ये काम
भारती एयरटेल ने 2000 में अपनी सीएसआर ईकाई भारती फाउंडेशन की स्थापना की थी। अभी इस ईकाई में फुल टाइम सीईओ और सीओओ के अलावा 8 हजार शिक्षक, 200 प्रोफेशनल और स्कूलों में 2.5 लाख बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। 

ये लोग कर चुके हैं हस्ताक्षर 
इस मुहिम में अभी तक विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी, बायोकॉन की एमडी किरण मजूमदार शॉ और शोभा डेवलपर्स के पीएनसी मेनन जुड़ चुके हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें