फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर एशिया इंडिया की योजना, बेड़े में शामिल करेगी 17 और विमान

Sun, 29 Sep 2019 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर एशिया इंडिया ने चालू वित्त वर्ष में अपने बेड़े में 17 और विमानों को जोड़ने की योजना बनाई है। एयरलाइन के पास पहले से ही 23 विमान हैं, अब 17 और विमानों को जोड़ने के बाद कंपनी के पास 40 विमान हो जाएंगे।

विज्ञापन


इस संदर्भ में एयर एशिया इंडिया के सीओओ संजय कुमार ने कहा कि, 23 विमानों के बेड़े के साथ घरेलू स्तर पर उड़ान भरने के पांच साल पूरे होने पर हम अपने अंतरराष्ट्रीय संचालन की योजना के लिए प्रासंगिक मंजूरी मिलने की उम्मीद कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम वित्त वर्ष 19-20 तक अपने बेड़े में लगभग 17 विमान जोड़ रहे हैं।

पूरे भारत में विस्तार की योजना

इतना ही नहीं, एयरलाइन ने नई दिल्ली से जयपुर और अगरतला के लिए उड़ान शुरू करने की भी योजना बनाई है। कुमार ने कहा कि हमारे पास पूरे भारत में अपने नेटवर्क में विस्तार की योजना है।

स्पाइसजेट ने भी की थी घोषणा

कुछ ही दिन पहले खबर आई थी कि घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट एयरबस से 100 नए विमान खरीद सकती है। कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह ने एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा था कि विस्तार योजना के तहत ऐसा किया जाएगा। इसके लिए कंपनी करीब 71 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। 

ब्लूमबर्ग बिजनेस समिट में भाग लेने के लिए पहुंचे अजय सिंह ने कहा कि बोइंग के 737 मैक्स विमानों के परिचालन पर रोक के कारण बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बोइंग के मैक्स विमानों की उड़ान जल्द शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। यह स्पाइसजेट का सबसे बड़ा दर्द है। इन विमानों पर रोक की वजह से जो नुकसान हुआ उसके हर्जाने के लिए बोइंग से बात चल रही है। स्पाइसजेट के पास ऐसे 12 विमान हैं। बोइंग ने स्पाइसजेट से कहा है कि अमेरिकी रेग्युलेटर्स से नवंबर में मैक्स विमान की उड़ान की स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें