फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर फ्लाइट में सवार हुआ एयर इंडिया का पायलट, तीन महीने के लिए सस्पेंड

Mon, 15 Jul 2019 10:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
AIR INDIA - फोटो : PTI
विज्ञापन

13 जुलाई को दिल्ली में हुए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर एयर इंडिया के एक पायलट को तीन महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। पायलट को बंगलूरू के लिए उड़ान भरनी थी। पायलट ने कॉकपिट में अतिरिक्त क्रू मेंबर के रूप में उड़ान भरने का अनुरोध किया क्योंकि फ्लाइट में जगह नहीं थी। इसलिए उसे प्लेन से उतार दिया गया।

यह है नियम

नियम के अनुसार उड़ान से पहले सभी क्रू मेंबर की जांच होती है कि उन्होंने शराब तो नहीं पी रखी है। इस टेस्ट में एयर इंडिया का पायलट फेल हो गया था। इसलिए उसे तुरंत प्लेन से उतार दिया गया और बाद में एयरलाइन ने उसे तीन महीने के लिए ग्राउंड करने का फैसला किया। 

एयर इंडिया के कैप्टन को भी किया था बर्खास्त

इससे पहले जून में एयर इंडिया के कैप्टन रोहित भसीन के खिलाफ आस्ट्रेलियाई क्षेत्रीय मैनेजर ने सिडनी एयरपोर्ट पर दुकान से सामान चोरी करने की शिकायत की थी। एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए कैप्टन रोहित भसीन को बर्खास्त कर दिया था। भसीन एआई 301 फ्लाइट के कमांडर (पायलट) में से एक थे। इस विमान को 22 जून को सुबह 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) सिडनी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी। 
विज्ञापन


तब एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया था कि उन्हें एक प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है जिसमें कहा गया है कि कैप्टन रोहित भसीन जो क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी काम कर कर रहे हैं, उन्होंने सिडनी में ड्यूटी फ्री शॉप से एक पर्स उठाया था। प्रारंभिक कार्रवाई में एयर इंडिया ने जांच गठित की थी और कैप्टन को बर्खास्त कर दिया गया था। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें