फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India के कर्मचारियों का रखा जाएगा ध्यान, वीआरएस-ESOP की मिलेगी सुविधा

Wed, 04 Apr 2018 12:37 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
air india
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने साफ किया है कि घाटे के चलते बिक रही नेशनल एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के कर्मचारियों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा जाएगा। सरकार एयर इंडिया में अपनी 76 फिसदी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि इसके लिए ट्रेड यूनियन से बातचीत की जा रही है। 

विज्ञापन


सितंबर तक पूरा होगा सारा प्रोसेस
जयंत सिन्हा ने कहा कि एयर इंडिया को बेचने का पूरा प्रोसेस सितंबर तक पूरा हो जाएगा। उससे पहले ही सरकार इसके कर्मचारियों के लिए पूरी तरह फायदेमंद एक प्लान तैयार किया है। इसके तहत कर्मचारियों को वीआरएस, कंपनी के शेयरों में हिस्सेदारी, रिटायर हो चुके कर्मचारियों को सरकारी खर्चे पर स्वास्थ्य बीमा और पुराने कर्जे का सेटलमेंट शामिल है। 

इन संगठनों से सरकार कर रही है बात
डिसइन्वेस्टमेंट प्रोसेस शुरू होने के साथ ही कंपनी विभिन्न कर्मचारी संगठनों से बात शुरू कर रही है। इनमें पायलेट यूनियन, केबिन क्रू यूनियन और इंजीनियर्स यूनियन शामिल हैं। इनसे बातचीत पूरी होने के सरकार यह निर्णय लेगी। हो सकता है कि सरकार कर्मचारियों पर होने वाले खर्चे को पूरी तरह से वहन कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेयरों में मिलेगी 24 फीसदी हिस्सेदारी

air india
कर्मचारियों को 24 फीसदी शेयरों में हिस्सेदारी मिलेगी, जो कि सरकार के पास बिकने के बाद बची रहेगी। इससे कर्मचारियों को भी यह लगेगा कि कंपनी उनकी है और वो आगे चलकर भी इसमें सही ढंग से काम करेंगे। 

अभी हैं 11 हजार कर्मचारी
एयर इंडिया में फिलहाल 11 हजार से अधिक कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें से 37.6 फीसदी कर्मचारी अगले 5 सालों में रिटायर हो जाएंगे। इसके साथ ही सरकार कर्मचारियों का पहले से बकाया 1298 करोड़ रुपये भी एयर इंडिया के बिकने से पहले एरियर के तौर पर भुगतान कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें