फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया विनिवेश: पांच जनवरी तक बढ़ाई गई सफल बोलीदाताओं को सूचना देने की तिथि

Fri, 11 Dec 2020 11:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
एयर इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन

सरकार एयर इंडिया में रुचि दिखाने वाले सफल बोलीदाताओं (क्यूआईबी) को 29 दिसंबर 2020 के बजाय अब पांच जनवरी 2021 को सूचित करेगी। हालांकि सरकार ने राष्ट्रीय विमानन कंपनी के लिए बोली लगाने के वास्ते विभिन्न बोलीदाताओं की ओर से रुचि व्यक्त करने की समयसीमा को नहीं बढ़ाया है। एयर इंडिया के अधिग्रहण में रुचि रखने वाले निवेशकों को 14 दिसंबर के बाद 15 दिन के भीतर भौतिक रूप से बोली सौंपनी होगी। 

विज्ञापन


रुचि व्यक्त करने की 14 दिसंबर है अंतिम तिथि
14 दिसंबर रुचि व्यक्त करने की अंतिम तिथि है। सरकार के निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने वैश्विक निवेशकों को अपनी रुचि जाहिर करने के लिए 10वां शुद्धिपत्र जारी किया है। इसमें उसने रचि जाहिर करने के दस्तावेज में 10.17 अनुच्छेद में संशोधन किया है। शुद्धिपत्र में कहा गया है, 'प्राथमिक सूचना ज्ञापन (पीआईएम) के अनुच्छेद 10.17 में किए गए बदलाव के बाद रुचि लेने वाले सफल बोलीदाता को सूचना देने की तिथि को अब पांच जनवरी 2021 तक बढ़ाया जाए।' 

पूरी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है सरकार 
सरकार ने इस साल जनवरी में एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को नए सिरे से शुरू किया था। सरकार ने इस राष्ट्रीय विमानन कंपनी में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। इसके साथ ही एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड में भी एयर इंडिया की 100 फीसदी हिस्सेदारी को बेचा जाएगा। एयर इंडिया एसएटीएस एयरपार्ट सविर्सेज प्राइवेट लिमिटेड में 50 फीसदी हिस्सेदारी बेची जाएगी। 
विज्ञापन


कंपनी पर 60,074 करोड़ रुपये का कर्ज
दीपम द्वारा एयर इंडिया के लिए रुचि जाहिर करने वाले दसतावेज में 31 मार्च 2019 को एयर इंडिया पर कुल कर्ज 60,074 करोड़ रुपये बताया गया है। इसमें से इसके खरीदार को 23,286.5 करोड़ रुपये वहन करने होंगे जबकि शेष कर्ज को विशेष उद्देश्य के लिए बनाए गए एयर इंडिया एसेट होल्डिंग्स लिमिटेड को हसतांरित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें