फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य बिरला समूह के जिम्मे भारत में सोलर प्लेन का आतिथ्य

Wed, 18 Feb 2015 03:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति से उउऩे वाला हवाई जहाज सोलर इंपल्स 2 भारत भी आएगा और यहां इसका आतिथ्य आदित्य बिरला समूह करेगा। इस विमान के भारत आने की संभावित तिथि 3 मार्च है।
विज्ञापन


आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमारमंगलम बिरला ने यहां मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि सोलर इंपल्स २ के विश्व भ्रमण के दौरान भारत के अहमदाबाद और वाराणसी आने का कार्यक्रम है। इस दौरान इसके आतिथ्य की जिम्मेदारी आदित्य बिरला समूह की होगी।

सोलर इंपल्स 2 के आबू धाबी हवाई अड्डे से फरवरी के अंत या मार्च की शुरूआत में उड़ान भरने की संभावना है। दुनिया भर में चक्कर लगाने के दौरान यह ओमान, भारत, चीन और अमेरिका होते हुए वापस आबू धाबी लौट जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत आने की संभावित तिथि तो 3 मार्च बतायी जा रही है लेकिन मौसम और हवा के रूख की वजह से इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें