फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलौना कंपनी हानुंग टॉयज के निदेशकों के खिलाफ 12 बैंकों से 2040 करोड़ की धोखाधड़ी में मामला दर्ज

Wed, 07 Oct 2020 03:21 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बैंक फ्रॉड - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सीबीआई ने खिलौने बनाने वाली कंपनी हानुंग टॉयज एंड टेक्सटाइल लिमिटेड और उसके निदेशकों अशोक बंसल और अंजु बंसल के खिलाफ 12 बैंकों के साथ 2040 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बैंकों के समूह द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


सीबीआई को मिली शिकायत में पंजाब नेशनल बैंक ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि कंपनी के निदेशकों ने विश्वास तोड़ा, धोखाधड़ी की और धोखे से रकम को ठिकाने लगाया। बैंक ने निदेशकों पर आपराधिक नियमन और धोखाधड़ी में लिप्त होने का आरोप भी लगाया था। बैंक का आरोप था कि इन लोगों ने जनता के 1728 करोड़ रुपये का हेरफेर किया। इसमें ब्याज शामिल नहीं है।

हानुंग टॉयज के प्रवर्तक अशोक कुमार बंसल और उनकी पत्नी अंजु बंसल के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक ने लुकऑउट नोटिस जारी किया था, जिसके आधार पर पिछले साल नवंबर में इन दोनों को दिल्ली हवाई अड्डे के अधिकारियों ने हिरासत में लिया था। हानुंग टॉयज यूरोप के मॉल में बच्चों के खिलौने औ घर की साज सज्जा के सामान की बड़ी विक्रेता है। बैंक के मुताबिक कंपनी के खाते 2013-15 के बीच एनपीए हो गए थे। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक जब कंपनी के खातों का फोरेंसिक ऑडिट हुआ तो लेनदेन में फर्जीवाड़ा सामने आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें