फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zerodha: बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सिर्फ भारत मंदी से अछूता, एक उद्यमी के लिए देश में ज्यादा अवसर मौजूद

Fri, 14 Apr 2023 06:11 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्लोबल आंतरप्रेन्योरशिप मॉनिटर 2021-22 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत कारोबार शुरू करने वाली शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
विज्ञापन
मंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जिरोधा के को-फाउंडर निखिल कामत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि कारोबार के लिहाज से यह साल नहीं, बल्कि पूरा दशक भारत का है।
विज्ञापन


कामत ने ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा कर कहा कि  सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सिर्फ भारत है, जो मंदी की आशंका से अछूता है। इसमें बताया गया है कि ब्रिटेन में इस साल मंदी आने की आशंका 75 फीसदी है। इसी तरह न्यूजीलैंड में 70%, अमेरिका में 65%, जर्मनी, इटली और कनाडा में 60%, फ्रांस में 50, दक्षिण अफ्रीका में 45, ऑस्ट्रेलिया में 40, रूस में 35.5, जापान में 35 दक्षिण कोरिया में 30, मेक्सिको में 27.5, स्पेन में 25, स्विट्जरलैंड में 20, ब्राजील में 15, चीन में 12, सऊदी अरब में पांच, इंडोनेशिया में दो और भारत में मंदी की आशंका 0 फीसदी है।  

कारोबार शुरू करने वाली शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में भारत
कामत कहते हैं कि मेरे कई दोस्त जो अमेरिका में फैंसी कॉलेजों से स्नातक किए हैं, वे अब भारत से कुछ शुरू करने सोच रहे हैं।  एक उद्यमी के लिए भारत में बहुत अवसर मौजूद हैं। ग्लोबल आंतरप्रेन्योरशिप मॉनिटर 2021-22 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत कारोबार शुरू करने वाली शीर्ष चार अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
विज्ञापन


अमेरिका के 200 संगठन चीन से भारत आने का कर रहे विचार
एक सर्वे में 2,000 से ज्यादा उत्तरदाताओं में से लगभग 83 प्रतिशत ने भारत को स्टार्ट-अप गंतव्य के रूप में चुना है। रिपोर्ट में भारत को विभिन्न पैमाने पर शीर्ष स्टार्ट-अप परिवेश के रूप में स्थान दिया गया है। इसमें आसानी से फंड जुटाने, आसान कर नीतियां आदि शामिल हैं।  अमेरिका के 200 से ज्यादा संगठन अपने आधार चीन से भारत ले जाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें