Zerodha: ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के ट्रेडिग एप काइट के यूजर्स को बुधवार की सुबह ऑर्डर करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। कंपनी ने भी गड़बड़ी की पुष्टि करते हुए बताया है कि इसे सुधार लिया गया है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने अपनी परेशानी सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
ऑनलाइन ब्रोकरेज फर्म जेरोधा के ग्राहकों को बुधवार की सुबह तकनीकी गड़बड़ी का सामना करना पड़ा। कंपनी के काइट ट्रेडिंग ऐप पर कुछ यूजर्स को अपने सौदों की कीमत अपडेट करते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस गड़बड़ी के कारण कई निवेशकों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिकायत की। उन्होंने बताया कि प्रतिभूति बाजार सुबह 9.15 बजे खुला तो उन्हें शेयर बेचने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
कंपनी ने इस समस्या को स्वीकार करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "हमारे कुछ उपयोगकर्ताओं को एप पर मूल्य अपडेट में समस्या आ रही है। हम इसकी जांच कर रहे हैं। फिलहाल, कृपया मोबाइल ब्राउजर पर काइट वेब पर लॉग इन करें। ऑर्डर प्लेसमेंट प्रभावित नहीं हुआ है। इक्विटी सेगमेंट के लिए, आप एप 20 डेप्थ भी देख सकते हैं।"
सुबह 9:51 बजे ब्रोकिंग फर्म ने उसी पोस्ट में पुष्टि करते हुए बताया कि समस्या का समाधान हो गया है। एक उपयोगकर्ता ने पोस्ट किया, "जेरोधा काइट ऐप के कारण 4 हजार से अधिक का नुकसान हुआ है। कृपया इसकी जांच करें और क्षतिपूर्ति करें।"
विज्ञापन
एक अन्य यूजर ने पोस्ट किया था, "पिछले 15 मिनट से जेरोधा जवाब नहीं दे रहा है कि नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा। मैं अपनी स्थिति का आकलन नहीं कर सकता। कृपया बताएं कि क्या जेरोधा हर समय नीचे रहता है। कृपया बताएं कि नुकसान कौन उठाएगा।"