फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wealth: सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में चाैथे स्थान पर खिसके गौतम अदाणी, जानें क्या है मुकेश अंबानी का नंबर?

Tue, 24 Jan 2023 05:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bloomberg Billionaire Index: इस लिस्ट में फ्रेंच कारोबारी बरनार्ड अरनॉल्ट पहले और एलन मस्क दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगति मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
गौतम अदाणी - फोटो : Instagram/gautam.adani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स की डेली रैकिंग के अनुसार वे तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर, अमेजन के मुखिया जेफ बेजोस दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।

विज्ञापन

इस लिस्ट में फ्रेंच कारोबारी बरनार्ड अरनॉल्ट पहले और एलन मस्क दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। भारत के दूसरे सबसे अमीर उद्योगति मुकेश अंबानी भी इस लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के आंकड़ों के अनुसार गौतम अदाणी की संपत्ति में पिछले 24 घंटों के दौरान 872 मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति में 457 मिलियन डॉलर की कटौती हुई है। हालांकि दोनों एशिया के दो सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें