फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WGC Report: महंगाई के बावजूद भारतीयों ने तीन महीने में खरीदे ₹75470 करोड़ के गोल्ड; सोना आयात भी 25 फीसदी बढ़ा

Wed, 01 May 2024 08:55 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो

सार

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक लोगों के बीच सोने का आकर्षण, बना हुआ है। मजबूत आर्थिक माहौल के कारण खपत बढ़ी है। कीमतें अधिक होने के बावजूद भारतीयों ने तीन महीने में 136.6 टन सोना खरीदा। इस रिपोर्ट के मुताबिक भारतीयों ने जनवरी-मार्च, 2024 के बीच 75470 करोड़ रुपये का सोना खरीदा।
विज्ञापन
सोने में निवेश बढ़ा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीमतों के ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंचने के बावजूद लोगों में सोने का आकर्षण बना हुआ है। यही वजह है कि देश में सोने की कुल मांग जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही में सालाना आधार पर 8 फीसदी बढ़कर 136.6 टन पहुंच गई। कुल मांग में सोने के आभूषणों की खरीदारी और निवेश दोनों शामिल हैं। एक साल पहले की समान तिमाही में भारतीयों ने 126.3 टन सोना खरीदा था।

विज्ञापन


विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) ने मंगलवार को जारी वैश्विक रिपोर्ट ‘गोल्ड डिमांड ट्रेंड्स’ में कहा, मूल्य के लिहाज से भारतीयों ने जनवरी-मार्च, 2024 में 75,470 करोड़ रुपये का सोना खरीदा। यह सालाना आधार पर 20 फीसदी ज्यादा है। मूल्य के लिहाज से इस बड़ी तेजी की वजह मात्रा में वृद्धि के साथ सोने की तिमाही औसत कीमतों में 11 फीसदी की बढ़त है। डब्ल्यूजीसी के भारत में क्षेत्रीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी सचिन जैन ने कहा, भारत का निरंतर मजबूत वृहद आर्थिक माहौल सोने की खपत बढ़ाने में सहायक रहा। 

निवेश मांग में 19 फीसदी इजाफा
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में सोने के आभूषणों की मांग जनवरी-मार्च, 2024 में 4 फीसदी बढ़कर 95.5 टन पहुंच गई। इस अवधि में सोने के बार और सिक्के के रूप में निवेश मांग 19 फीसदी बढ़कर 41.1 टन पहुंच गई। मूल्य के लिहाज से इनमें क्रमशः 15 फीसदी और 32 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। देश में कुल 38.3 टन सोना रिसाइकिल किया गया, जो जनवरी-मार्च, 2023 के 34.8 टन से 10 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


आयात 25 फीसदी बढ़ा
भारत ने जनवरी-मार्च, 2024 में 179.4 टन सोना आयात किया। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान तिमाही के 143.4 टन से 25 फीसदी ज्यादा है।

पहली बार पूर्ण उलटफेर 
भारत जैसे बाजार में सोना तब खरीदा जाता है, जब दाम नीचे आते हैं। पश्चिमी बाजार में सोने का आकर्षण तब बढ़ता है, जब दाम बढ़ते हैं। लेकिन, पहली बार हमने पूर्ण उलटफेर देखा है, जहां भारत में तेजी पर सोने की खरीदी बढ़ी है। -सचिन जैन, क्षेत्रीय सीईओ, डब्ल्यूजीसी

इस साल 800 टन तक पहुंच सकती है खपत
जैन ने कहा, इस साल भारत में सोने की मांग 700-800 टन के आसपास रह सकती है। कीमतों में तेजी रही तो मांग इस सीमा के निचले स्तर पर रह सकती है। 2023 में सोने की खपत 747.5 टन रही थी।

दुनिया में...खपत 8 साल में सबसे अधिक
वैश्विक स्तर पर सोने की मांग जनवरी-मार्च, 2024 में तीन फीसदी बढ़कर आठ साल के उच्च स्तर 1,238 टन पर पहुंच गई। मांग के लिहाज से यह 2016 के बाद से सबसे मजबूत तिमाही रही। 

आरबीआई ने खरीदा 19 टन सोना
रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई की खरीदारी बढ़ाने से भी देश में सोने की मांग बढ़ी है। केंद्रीय बैंक ने जनवरी-मार्च, 2024 तिमाही में कुल 19 टन सोना खरीदा है। 2023 में पूरे साल के दौरान उसने 16 टन की खरीदारी की थी। आरबीआई ने आगे भी खरीदारी जारी रखने का संकेत दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें