हाल में ब्रीवरेज बनाने वाली विश्व की मश्हूर कंपनी कोका कोला ने जापान में अपना पहला अल्कोहॉलिक ब्रीवरेज लांच किया है।
3 से 8 फीसदी होगा अल्कोहॉल
कोका कोला ने कहा है कि इस ड्रिंक में 3 से 8 फीसदी के बीच अल्कोहॉल होगा। जापान में अगर कंपनी का ये प्रोडक्ट सफल होता है तो इसको अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।
बीयर जैसा स्वाद
कंपनी ने कहा है कि इस ड्रिंक का स्वाद बीयर जैसा है। कोका कोला के जापान इकाई के अध्यक्ष जॉर्ज गार्डुनो ने कहा कि पहली बार हम लोग कम या हल्के अल्कोहॉल के क्षेत्र में उतर रहे हैं। गार्डुनो ने कहा कि यह कोका-कोला के इतिहास में अपने आप में अनूठा है।
इन फ्लेवर में मिल रहा है यह ड्रिंक
कोका कोला ने इस ड्रिंक को अंगूर, स्ट्राबैरी, कीवी और व्हाइट पीच फ्लेवर में उतारा है। यह ड्रिंक कैन में मिलेगा। कंपनी ने इस ड्रिंक में अल्कोहल की मात्रा कम रखने का फैसला लिया है। गार्डूनो ने कहा कि कुछ कारणों के करके ड्रिंक में अल्कोहल की मात्रा की पूरी जानकारी नहीं दी जा रही है।