विश्व बैंक ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2022 के लिए भारत के जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान 8.3 फीसदी पर बरकरार रखा है। लेकिन वर्ल्ड बैंक ने वित्त वर्ष 2022 के लिए चीन के जीडीपी ग्रोथ रेट के अनुमान को 8.5 फीसदी से घटाकर 8 फीसदी कर दिया।
विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 और वित्त वर्ष 2024 के लिए भारत के अपने अनुमान को बढ़ाकर 8.7 फीसदी और 6.8 फीसदी कर दिया है। वर्ल्ड बैंक ने मंगलवार को जारी ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्टस रिपोर्ट में यह अनुमान जताया।