फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेट एयरवेज की आखिरी उड़ान से पहले सरकार बोली- करेंगे नियमों के तहत मदद

Wed, 17 Apr 2019 09:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
jet airways - फोटो : PTI
विज्ञापन

जेट एयरवेज के बंद होने के बाद केंद सरकार ने नियमों के तहत सभी तरह की मदद करेंगे ताकि कंपनी फिर से अपनी सेवाओं को चालू कर सके। नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि इसके अलावा यात्रियों की भी हर तरह से मदद की जाएगी। 

नियमों के तहत मिलेगा रिफंड

मंत्रालय ने कहा है कि जिन यात्रियों ने पहले से जेट एयरवेज का टिकट बुक करा रखा है, उनको टिकट का रद्दीकरण, रिफंड या फिर दूसरी एयरलाइंस पर शिफ्ट करने के लिए डीजीसीए नजर बनाए हुए है। 

विज्ञापन

जेट एयरवेज ने बुधवार शाम को अमृतसर से दिल्ली के बीच रात 10.30 बजे अपनी आखिरी फ्लाइट उड़ानें का एलान किया था। मंत्रालय ने कहा कि एसबीआई की अगुवाई में बैंकों के समूह ने जो निविदाएं मंगाई थी उनका सारा प्रोसेस 10 मई तक पूरा हो जाएगा। 

यात्री यहां पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत

मंत्रालय ने कहा है कि जेट एयरवेज के सभी यात्री अपनी समस्याओं को #AirSewa पोर्टल या फिर मोबाइल ऐप पर कर सकते हैं। सरकार शिकायतों का जल्द समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारी कर्ज में फंस चुकी जेट एयरवेज कंपनी के 5 ही विमान इस समय संचालन में थे। 25 साल पुरानी एयरलाइन कंपनी पर 8 हजार करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज है।

17 अप्रैल 2019 की तारीख देश के विमानन इतिहास में याद रखी जाएगी। दरअसल आज ही जेट एयरवेज का आखिरी विमान उड़ान भरेगा। इसके बाद अनिश्चितकाल के लिए इस कंपनी की सेवाएं बंद हो रही हैं। आर्थिक तंगी झेल रही जेट को स्टेट बैंक की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने और कर्ज देने से मना कर दिया। जिसके बाद कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा। अब अहम सवाल यह है कि जेट एयरवेज का टिकट खरीद चुके यात्री क्या करेंगे। जिन यात्रियों ने जेट एयरवेज से टिकट बुक कराया है उनके पास क्या विकल्प हैं या फिर उन्हें रिफंड कैसे मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें