फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK FTA: भारत के साथ व्यापार समझौते को जल्द निष्कर्ष पर पहुंचाएंगे, हॉउस ऑफ कॉमन्स में बोले ऋषि सुनक

Fri, 18 Nov 2022 06:10 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India-UK Free Trade Agreement: गुरुवार को इंडोनेशिया में संपन्न जी समिट बैठक के संबंध में आयोजित हाउस ऑफ कॉमन्स के सेशन के दौरान ब्रिटिश पीएम ने कहा है कि पद संभालने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई पहली मुलाकात में उन्होंने भारत के साथ व्यापार समझौते पर चर्चा की है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और ऋषि सुनक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि उनकी सरकार भारत के साथ चल रहे मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की वार्ता के सफल समापन की दिशा में ‘जितनी जल्दी हो सके’ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में दोनों देशों के बीच अधिकांश बातचीत पिछले महीने के अंत में ही पूरी हो चुकी है। 

गुरवार को इंडोनेशिया में संपन्न जी समिट बैठक के संबंध में आयोजित हाउस ऑफ कॉमन्स के सेशन के दौरान ब्रिटिश पीएम ने कहा कि पद संभालने के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई पहली मुलाकात में उन्होंने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते के लिए हुई बातचीत की प्रगति पर चर्चा की है। 

बता दें कि 10 डाऊनिंग स्ट्रीट में पदभार ग्रहण करने के बाद ऋषि सुनक पहली बार भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जी-20 समिट के दौरान इंडोनेशिया के बाली में मिले थे। सेशन के दौरान विपक्षी लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर और सुनक की अपनी कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने उनसे भारत के साथ व्यापार समझौते की टाइमलाइन के संबंध में सवाल किए थे। 

सवालों का जवाब देते हुए सुनक ने कहा, ‘भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर पीएम मोदी के साथ मेरी चर्चा हुई। हम दोनों ही इस समझौते को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने के लिए कार्य कर रहे हैं। दोनों देशों की टीमें वार्ता को सफल निष्कर्ष पर पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें