फरवरी में थोक मूल्य मुद्रास्फीति दर यानी थोक महंगाई दर बढ़कर 2.38 प्रतिशत हो गई। जनवरी में यह 2.31 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी, 2025 में मुद्रास्फीति की सकारात्मक दर मुख्य रूप से खाद्य उत्पादों, खाद्य वस्तुओं, अन्य विनिर्माण, गैर-खाद्य वस्तुओं और कपड़ा निर्माण आदि के विनिर्माण की कीमतों में वृद्धि के कारण है। एक सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों ने थोक मूल्य मुद्रास्फीति 2.36% रहने का अनुमान लगाया था।
सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का निर्यात फरवरी में लगातार चौथे महीने घटकर 36.91 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया।
ये भी पढ़ें: Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक चढ़ा, निफ्टी 22550 के करीब