पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगी आग रसोई तक पहुंच गई है। खुदरा महंगाई दर के बाद अब थोक महंगाई दर में भी इजाफा हो गया है। केंद्र सरकार की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक यह पिछले साल के मुकाबले दोगुने स्तर पर पहुंच गई है। मई में यह 4.43 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई, जो कि अप्रैल में 3.18 फीसदी थी। वहीं पिछले साल मई में यह दर 2.26 फीसदी थी।
इससे पहले, केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक मई महीने में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.87 फीसदी हो गई, जो पिछले चार महीनों में सबसे अधिक है।अप्रैल में खुदरा महंगाई दर 4.58 फीसदी थी।