फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में भी हुआ इजाफा, तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

Thu, 14 Mar 2019 02:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

खुदरा के बाद थोक महंगाई दर में भी इजाफा हो गया है। इसने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। ईंधन, बिजली एवं प्राथमिक वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से फरवरी महीने में थोक महंगाई दर बढ़कर 2.93 फीसदी पर पहुंच गयी। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में इसकी जानकारी दी गयी।

विज्ञापन

 


थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर जनवरी में 2.76 प्रतिशत थी। पिछले साल फरवरी माह में यह 2.74 फीसदी थी।

आलू, प्याज और दूध के दाम बढ़े

आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर जनवरी के 3.54 फीसदी की तुलना में फरवरी में बढ़कर 4.84 फीसदी पर पहुंच गयी। प्राथमिक वस्तुओं में आलू, प्याज, फल और दूध जैसे रसोई के आवश्यक सामान शामिल हैं।
इस दौरान ईंधन एवं बिजली की मुद्रास्फीति 2.23 फीसदी बढ़ गयीं। जनवरी महीने में इसमें 1.85 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

खुदरा महंगाई दर में हुआ था इजाफा

फरवरी में खुदरा महंगाई बढ़कर 2.57 फीसदी पर पहुंच गई। जनवरी में यह 1.97 फीसदी थी।औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जनवरी में घटकर 1.7 फीसदी हो गई थी। एक साल पहले समान महीने में यह 7.5 फीसदी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें