फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना आप करते हैं इतने चीनी उत्पादों का प्रयोग, इनसे छुटकारा मिलना मुश्किल

Thu, 14 Mar 2019 01:37 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत से चीन का सालाना व्यापार करीब 55 अरब डॉलर का है। हर भारतीय औसतन बहुत सारी चीजों को अपने इस्तेमाल में लाता है, जो चीन से आयात होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में अभी भी कई सामान ऐसे हैं, जिनका भारत में उत्पादन और बिक्री चीनी कंपनियों द्वारा की जाती है।

विज्ञापन


हालांकि सोशल मीडिया पर चीन के बने उत्पादों को बॉयकाट करने का अभियान चल रहा है। गौरतलब है कि चीन ने चौथी बार मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रोक लगा दी है। 

देश में बंद हो जाए सामान तो हो जाएगी दिक्कत

अगर भारत में चीनी उत्पादों को बेचने पर रोक लगा दी जाए, तो एक आम भारतीय के जीवन में काफी मुश्किलें आ सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन भर में एक आम भारतीय जो भी सामान अपने लिए प्रयोग में लाता है, उसमें से 80 फीसदी सामान चीन से आयात होता है या फिर भारतीय कंपनियां इनको बेचती हैं। आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी वस्तुएं ऐसी हैं जो चीन में बनती हैं और उनका प्रयोग प्रत्येक भारतीय करता है।

भारत नहीं बढ़ा सकता है इंपोर्ट ड्यूटी

अगर आप सोचें कि भारत पाकिस्तान की तरह चीन से आयात होने वाले सामान पर 200 फीसदी की ड्यूटी लगा सकता है, तो ऐसा नहीं है। विश्व व्यापार संगठन के प्रावधानों के अनुसार कोई भी देश बिना किसी कारण के दूसरे देश से अपने यहां आयात या फिर निर्यात होने वाले उत्पादों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगा सकते हैं।

इसके साथ ही भारत से चीन को निर्यात होने वाले सामान की मात्रा काफी कम है। अगर सरकार चीनी उत्पादों पर ड्यूटी को बढ़ाने का फैसला भी लेती है, तो इसका असर सबसे ज्यादा आम भारतीयों पर ही पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : PTI

चीन से बने इन उत्पादों का प्रयोग

  • मोबाइल फोन
  • लैपटॉप, डेस्कटॉप
  • स्टेशनरी का सामान
  • बैटरी
  • बच्चों के खिलौने
  • फुटपाथ पर बिकने वाला सामान
  • गुब्बारे
  • चाकू और ब्लेड
  • कैल्कुलेटर
  • चिप्स का पैकेट बनाने वाली मशीन
  • छाता
  • रेन कोट
  • प्लास्टिक से बने सामान
  • टीवी, फ्रिज, एसी आदि
  • वॉशिंग मशीन
  • पंखे
  • कार में प्रयोग होने वाले कल-पुर्जे
  • खेल उत्पाद
  • किचन में प्रयोग होने वाला सामान
  • मच्छर मारने वाला रैकेट
  • दूरबीन
  • मोबाइल एसेसरीज
  • हैवी ड्यूटी मशीनरी
  • केमिकल्स
  • लौह अयस्क व स्टील
  • खाद 
  • चश्मे का फ्रेम व लेंस
  • बाल्टी और मग
  • फर्नीचर (सोफा, बेड, डाइनिंग टेबल)
  • रक्षा क्षेत्र
  • बिजली का सामान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें