विकास मालू वह कुबेर ग्रुप के मालिक हैं। इस समूह ने तंबाकू उत्पाद बेचकर अपना व्यवसाय शुरू किया था। ग्रुप ने शुरुआत में 'कुबेर खैनी' ब्रांड नाम से तंबाकू की बिक्री शुरू की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विकास मालू की अनुमानित कुल संपत्ति 500 करोड़ रुपये से अधिक है। हाल ही में विकास ने वर्धमान इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक के तौर पर काम करना शुरू किया था। विकास मालू एक चर्चित कारोबारी होने के अलावा सोशन मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की मौत के बाद भी उनका नाम सुर्खियों में आया था। बताया गया था कि जब सतीश कौशिक की मौत विकास मालू के फर्म हाउस पर ही होली मनाने के कुछ घंटों बाद हुई थी।
दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सतीश कौशिक विकास मालू के दोस्त थे। कौशिक दिल्ली में उद्योगपति के फार्महाउस में होली पार्टी में शामिल हुए थे, लेकिन नौ मार्च को कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। विकास मालू की दूसरी पत्नी ने उस पर कौशिक की मौत में भूमिका होने का आरोप लगाया था। हालांकि, मालू ने इन आरोपों से इनकार किया था
तंबाकू का करोबार करने वाले कुबेर ग्रुप की स्थापना वर्ष 1985 में विकास मालू के पिता मूलचंद मालू ने की थी। इस समूह के कुबेर खैनी नामक ब्रांड से ही करीब 16 करोड़ रुपये से अधिक का बिजनेस आता है। कंपनी पान मसाला, माउथ फ्रेशनर और अगरबत्ती का भी कारोबार करती है। कंपनी का कुल टर्नओवर हजारों करोड़ में है।
विकास मालू अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कुबेर ग्रुप में शामिल हुए। विकास मालू के फेसबुक (Facebook) पेज के अनुसार, उन्होंने मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की। उसके बाद उन्होने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी. कॉम की डिग्री हासिल की। उन्होंने तंबाकू उत्पादन बाद FMCG, पैकेजिंग और लेमिनेशन, होलो ग्राफिक टेक्नोलॉजीज, पॉली फिल्म्स और रियल एस्टेट के क्षेत्रों में भी कारोबार का विस्तार किया। फिलहाल विकास कुबेर ग्रुप के 12 महत्वपूर्ण फर्मों का कामकाज देखते हैं। उनका कारोबार 50 से अधिक देशों में संचालित होता है। विकास मालू 45 व्यवसायों के एक पोर्टफोलियो का प्रबंधन देखते हैं।