फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat: गेहूं की आपूर्ति और कीमतें स्थिर, ओएमएसएस के तहत बिक्री की जरूरत नहीं

Thu, 24 Jul 2025 02:20 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने गुरुवार को कहा कि गेहूं की खुले बाजार में बिक्री की कोई जरूरत नहीं, क्योंकि आपूर्ति पर्याप्त है और कीमतें स्थिर हैं। उन्होंने कहा कि हमने काफी अच्छी मात्रा में खरीद की है। इसलिए बाजार में पर्याप्त आपूर्ति है।
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गेहूं की उपलब्धता और कीमतों को लेकर केंद्र सरकार ने राहतभरी जानकारी दी है। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने गुरुवार को कहा कि खुले बाजार हस्तेक्षप योजना के तहत सरकारी भंडार से गेहूं बेचने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आपूर्ति पर्याप्त है और कीमतें स्थिर हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India UK FTA: ब्रिटेन-भारत एफटीए से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, डेयरी जैसे संवेदनशील उत्पाद टैरिफ छूट से बाहर

चोपड़ा ने भारतीय वनस्पति तेल उत्पादक संघ (आईवीपीए) की वैश्विक गोलमेज बैठक के अवसर पर कहा कि पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हमने काफी अच्छी मात्रा में खरीद की है। इसलिए बाजार में पर्याप्त आपूर्ति है। कीमतें पहले से ही स्थिर हैं। इसलिए गेहूं ओएमएसएस की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


ओएमएसएस के जरिए गेहूं की आपूर्ति और कीमतों को किया जाता है नियंत्रण
सरकार, खुले बाजार बिक्री योजना (ओएमएसएस) के जरिए गेहूं की आपूर्ति और कीमतों को नियंत्रित करती है। इस योजना के तहत भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा केंद्रीय भंडार में मौजूद अतिरिक्त गेहूं को निर्धारित आरक्षित मूल्य पर सीधे बाजार में बेचा जाता है।
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2025 में लगभग 3 मिलियन टन गेहूं बिका
भारत ने मार्च में समाप्त वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान ओएमएसएस के तहत लगभग 3 मिलियन टन गेहूं बेचा। वहीं 2023-24 में यह लगभग 10.1 मिलियन टन था। देश का गेहूं उत्पादन 2024-25 फसल वर्ष में रिकॉर्ड 117.5 मिलियन टन होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें