फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat: इस साल रिकॉर्ड 11.27 करोड़ टन हो सकता है गेहूं उत्पादन, 33.053 करोड़ टन अनाज पैदावार का अनुमान

Fri, 26 May 2023 05:49 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कृषि मंत्रालय ने तीसरे अग्रिम अनुमान में कहा, कटाई के समय बेमौसम बारिश के बावजूद गेहूं का उत्पादन अच्छा होगा। पिछले सीजन में प्रमुख उत्पादक राज्यों में लू के कारण गेहूं उत्पादन घटकर 10.77 करोड़ टन रह गया था। 
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चालू फसल वर्ष (जुलाई-जून) में गेहूं का उत्पादन रिकॉर्ड 11.27 करोड़ टन होने का अनुमान है। 2020-21 में रिकॉर्ड 10.95 करोड़ टन उत्पादन हुआ था। इस दौरान कुल अनाज उत्पादन भी रिकॉर्ड 33.05 करोड़ टन होने की उम्मीद है। पिछले साल यह 31.56 करोड़ टन रहा था।
विज्ञापन


कृषि मंत्रालय ने तीसरे अग्रिम अनुमान में कहा, कटाई के समय बेमौसम बारिश के बावजूद गेहूं का उत्पादन अच्छा होगा। पिछले सीजन में प्रमुख उत्पादक राज्यों में लू के कारण गेहूं उत्पादन घटकर 10.77 करोड़ टन रह गया था। 

पॉलिसी वितरकों को मिल सकता है स्थायी लाइसेंस
इरडाई ने बीमा पालिसी वितरकों को स्थायी लाइसेंस देने और बीमा कंपनियों को मूल्य वर्धित सेवाओं का कारोबार करने की छूट देने का प्रस्ताव किया है। भारतीय बीमा विनियमन एवं विकास प्राधिकरण (इरडाई) के चेयरमैन देबाशीष पांडा ने कहा कि बीमा बाजार के नियम कायदों में व सुधार की जरूरत है। इसके लिए सरकार को प्रस्ताव भेजे गए हैं। वितरण चुनौती को पूरा करने के लिए प्राधिकरण ने टाईअप की संख्या में वृद्धि की है जो बीमा कंपनियां बैंकों के साथ कर सकती हैं। 
विज्ञापन


एसबीआई कार्ड्स पर लगा दो लाख रुपये का जुर्माना
दिल्ली के एक उपभोक्ता फोरम ने एसबीआई कार्ड्स एंड पेमेंट को निर्देश दिया कि  वह ग्राहक को दो लाख का भुगतान करे। एसबीआई कार्ड्स ने एमजे एंथनी नामक व्यक्ति को उसके कार्ड की अवधि समाप्त होने के बाद भी उसे बिल भेजा था। शुल्क भुगतान नहीं करने पर उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया था। जांच में फोरम ने पाया कि कंपनी ने एंथनी को सिबिल में ब्लैकलिस्ट कर दिया था। इस वजह से दूसरे बैंक भी उन्हें क्रेडिट कार्ड देने से मना कर चुके थे। 

इमामी के शुद्ध लाभ में 60 फीसदी गिरावट
एफएमसीजी कंपनी इमामी का चौथी तिमाही में शुद्ध फायदा 60 फीसदी घटकर 142 करोड़ रुपये रह गया है। इसका राजस्व 9 फीसदी बढ़कर 836 करोड़ रहा। कंपनी ने कहा, पर्सनल केयर उत्पादों की मांग घटने से मुनाफे पर असर पड़ा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें