बड़े शहरों में आज के रेट
- नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,883
- मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,835
- कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,990
- चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50
सरकार के कदम और आगे की रणनीति
सरकार गैस सप्लाई को मजबूत करने के लिए शहरी गैस परियोजनाओं (CGD) को तेजी से मंजूरी दे रही है और PNG (पाइप्ड गैस) को बढ़ावा दे रही है। साथ ही, कमर्शियल सेक्टर में एलपीजी पर निर्भरता कम करने की योजना है।
मौजूदा समय में तेल कंपनियां केवल दो से तीन दिन का स्टॉक रखती हैं, जो संकट की स्थिति में चुनौती बन सकता है। ऐसे में सरकार अब दीर्घकालिक भंडारण (कैवर्न स्टोरेज) बढ़ाने पर भी काम कर रही है।
आयात के नए विकल्प तलाश रहा भारत
एलपीजी सप्लाई को सुरक्षित करने के लिए भारत अब अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से आयात बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने अमेरिका से एलपीजी आयात के लिए समझौता किया है, जो कुल आयात का लगभग 10% कवर करेगा।