फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पहली एसी लोकल ट्रेन से वेस्टर्न रेलवे ने अबतक की 40.03 करोड़ रुपये की कमाई

Fri, 27 Dec 2019 03:34 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल पहले 25 दिसंबर को मुंबई में भारत की पहली वातानुकूलित ईएमयू (लोकल ट्रेन) की शुरुआत हुई थी। दो सालों में लोकल ट्रेन ने अबतक 40.03 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत की यह पहली एसी लोकल ट्रेन मई 2017 में आई थी और सुरक्षा संबंधी कई ट्रायल के बाद 25 दिसंबर 2017 को इसकी सेवाएं शुरू हुई थी। 

रोजाना 18,000 यात्री करते हैं सफर 

वेस्टर्न रेलवे के अनुसार, एसी लोकल ट्रेन से रोजाना करीब 18,000 यात्री सफर करते हैं। पिछले दो सालों में इस ट्रेन के कुल 8,43,343 टिकट बिके हैं। इसमें से 6,62,565 टिकट एक तरफ यात्रा के लिए बिके। वहीं 1,80,778 टिकटें सीजनल थीं। बता दें कि भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड की तीन-चरण वाली प्रणोदन प्रणाली से सुसज्जित पहली एसी लोकल ट्रेन मई 2017 में पहुंची थी।

आठ सेवाएं चर्चगेट और विरार के बीच

मौजूदा समय में वेस्टर्न रेलवे 12 एसी सर्विस मुहैया कराती है। इनमें से आठ सेवाएं चर्चगेट और विरार के बीच चलती हैं। वहीं तीन चर्चगेट से बोरीवली तक। महालक्ष्मी से बोरीवली तक भी वेस्टर्न रेलवे सुविधा मुहैया कराती है। 

एसी लोकल में 12 कोच

एसी लोकल में 12 कोच हैं। इनमें यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इनमें ऑटोमैटिक दरवाजे और आग से बचाव के लिए सिस्टम भी हैं। मौजूदा समय में मुंबई में चार एसी लोकल ट्रेनें आ चुकी हैं, जिनमें से तीन तीन डब्ल्यूआर के लिए और एक मध्य रेलवे के लिए है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें