फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर 2009 में जारी हुआ था पहला आधार कार्ड, 10 साल बाद 125 करोड़ के पार हुई संख्या

Fri, 27 Dec 2019 03:07 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : UIDAI
विज्ञापन

देश भर में आधार कार्ड की संख्या 125 करोड़ के पार चली गई है। आधार कार्ड को जारी करने वाली संस्था यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने शुक्रवार को घोषणा करते हुए कहा है कि 10 साल तीन महीने में इस टारेगट को हासिल किया गया है। 

विज्ञापन



12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या

आधार कार्ड भारत सरकार द्वारा भारत के नागरिकों को जारी किया जाने वाला पहचान पत्र है। सबसे पहले नंदन निलेकणी को यूआईडीएआई का अध्यक्ष बनाया गया था। इसमें 12 अंकों की एक विशिष्ट संख्या छपी होती है। यह संख्या, भारत में कहीं भी, व्यक्ति की पहचान और पते का प्रमाण होगा। भारतीय डाक द्वारा प्राप्त और यू.आई.डी.ए.आई. की वेबसाइट से डाउनलोड किया गया ई-आधार दोनों ही समान रूप से मान्य हैं। 

दुनिया की सबसे बड़ी बॉयोमेट्रिक आईडी

आधार को दुनिया की सबसे बड़ी बॉयोमेट्रिक आईडी प्रणाली माना जाता है।  विश्व बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री पॉल रोमर ने आधार को "दुनिया में सबसे परिष्कृत आईडी कार्यक्रम" के रूप में वर्णित किया था।आधार का डाटाबेस यूआईडीएआई के दो डाटा सेंटर में रखा गया है। इन दोनों सेंटर में कुल सात हजार से अधिक सर्वर हैं। यह डाटाबेस सेंटर  औद्योगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी), मानेसर और बंगलूरू में स्थित हैं। 

यहां पर होता है आधार कार्ड का उपयोग

आधार कार्ड का उपयोग यहां पर किया जाता है। पहले इसका इस्तेमाल बैंक खाता खोलने और मोबाइल सिम लेने के लिए भी ईकेवाईसीके लिए प्रयोग किया जाता था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेशनुसार अब यह ईकेवाईसी के तौर पर इनमें प्रयोग नहीं किया जा सकता है। हालांकि कई अन्य सेवाओं के लिए इसका प्रयोग अभी भी जारी है। ये सेवाएं हैं....

  • पासपोर्ट जारी करने के लिए आधार को अनिवार्य कर दिया गया है।
  • जनधन खाता खोलने के लिये
  • एलपीजी की सबसीडी पाने के लिये
  • ट्रेन टिकट में छूट पाने के लिए
  • डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) के लिए आधार जरूरी
  • बिना आधार कार्ड के नहीं मिलेगा प्रविडेंट फंड
  • डिजिटल लॉकर के लिए आधार जरूरी
  • सम्पत्ति के रजिस्ट्रेशन के लिए भी आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है।
  • छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति भी आधार कार्ड के जरिए ही उनके बैंक में जमा करवाई जाएगी।
  • आयकर रिटर्न
  • नवजात बच्चों का आधार कार्ड बनाना आनिवार्य हो गया हे |
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें