फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia: इस तारीख से दोहा के लिए उड़ानें शुरू करेंगी भारतीय एयरलाइंस, दूतावास ने चेतावनी भी जारी की

Thu, 30 Apr 2026 10:29 AM IST
Nitin Gautam आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

पश्चिम एशिया संकट के बीच एक राहत की खबर सामने आई है। दरअसल भारतीय एयरलाइंस जल्द ही दोहा के लिए उड़ान सेवाएं शुरू करने वाली हैं। भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन
दोहा के लिए शुरू होंगी उड़ान सेवाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया संकट के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल भारत की प्रमुख एयरलाइंस 1 मई से दोहा के हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पूर्ण स्तर पर परिचालन बहाल करने की तैयारी कर रही हैं। यह पश्चिम एशिया क्षेत्र में हवाई संपर्क के सामान्य होने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 28 फरवरी को शुरू हुए अमेरिका-इस्राइल के ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान के दो महीने बाद यह सेवाएं फिर शुरू हो रही हैं। 
विज्ञापन


दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा?
भारत की तीन प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो द्वारा दोहा के लिए उड़ानें शुरू करने की उम्मीद है, जो दोहा को भारत के कई प्रमुख महानगरों और क्षेत्रीय केंद्रों से फिर जोड़ेंगी। दोहा स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल साइट 'एक्स' पर जारी एक पोस्ट में कहा, 'जैसे-जैसे उड़ान संचालन का विस्तार जारी है, भारतीय एयरलाइंस हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट दोहा में अपनी सेवाएं फिर शुरू करने की योजना बना रही हैं। एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो 1 मई से दोहा और भारत के विभिन्न गंतव्यों के बीच उड़ान सेवाएं फिर से शुरू करेंगी।'

दूतावास ने चेतावनी भी दी
भारतीय दूतावास ने यह भी बताया कि यह कदम वैश्विक विमानन प्राधिकरणों के समन्वित प्रयासों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र में परिचालन को स्थिर और सामान्य करना है। साथ ही, दूतावास ने चेतावनी दी कि उड़ान कार्यक्रम अभी भी समन्वय प्रक्रिया पर निर्भर हैं, जिससे पता चलता है कि सुरक्षा स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे समय-सारणी, टर्मिनल जानकारी और बुकिंग स्थिति के बारे में ताजा जानकारी के लिए अपनी एयरलाइंस के संपर्क में रहें।
विज्ञापन


कतर के लिए दो माह से हैं उड़ानें बंद
पश्चिम एशिया संकट में मध्यस्थ की भूमिका निभाने के बावजूद कतर भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं रहा। कतर का हवाई क्षेत्र लगभग दो महीनों तक वाणिज्यिक उड़ानों के लिए काफी हद तक बंद रहा और मार्च की शुरुआत से हमद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर केवल सीमित आपातकालीन और निकासी उड़ानें ही संचालित हो रही थीं। अप्रैल के मध्य में इस्लामाबाद में हुए युद्धविराम ने अस्थायी स्थिरता प्रदान की है। इससे वाणिज्यिक बीमा कंपनियों को क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की धीरे-धीरे वापसी की अनुमति देने में मदद मिली है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें