फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambani: ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ की वेबसाइट लॉन्च, ईशा ने कला के प्रति मां के समर्पण को किया सलाम

Fri, 09 Dec 2022 08:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nita-Mukesh Ambani Cultural Center: दर्शकों के लिए 31 मार्च को खुलेंगे 'द ग्रैंड थिएटर’ के दरवाजे। इसमें दो हजार दर्शक बैठ सकेंगे। यह द ग्रैंड थिएटर 16 हजार वर्गफुट में फैला आर्ट हाउस होगा। इसके वेबसाइट लॉन्च के मौके पर जारी एक वीडियो में ईशा अंबानी ने आर्ट के लिए अपनी मां, नीता अंबानी के समर्पण को सलाम किया।

विज्ञापन
Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपनों के शहर मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में ‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी)  बनाया जा रहा है। आज सेंटर की वेबसाइट का ऑफिशियल लॉन्च किया गया। 31 मार्च 2023 तक यह सेंटर आकार ले लेगा और इसे दर्शकों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन

   
वेबसाइट लॉन्च के मौके पर जारी एक वीडियो में ईशा अंबानी ने कला के प्रति अपनी मां नीता अंबानी के समर्पण को सलाम किया। उन्होंने बताया कि पिछले 50 वर्षों से नीता अंबानी रोज नृत्य की साधना कर रही हैं। एक बिजनेस वूमेन, स्पोर्टस लवर, लीडर और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन से पहले उनकी मम्मी एक भरतनाट्यम डांसर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीता अंबानी बोलीं- आज मैं जो कुछ हूं नृत्य की वजह से ही हूं

Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (NMACC) - फोटो : ANI

नीता अंबानी ने वीडियो में कहा कि ‘आज मैं जो कुछ हूं नृत्य की वजह से ही हूं। भारत में मूर्तिकला, नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकारी आदि की एक परम्परा रही है। मेरा सपना है कि भारत की कला की यह खुशबू दुनिया तक पहुंचे। मेरे बचपन के सपने को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर ने पूरा किया है। मुझे उम्मीद है कि यहां आकर कलाकार अपनी कल्पना की उड़ान भर पाएंगे।“  

‘नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर’ (एनएमएसीसी) में एक तीन मंजिला इमारत में परफॉर्मिंग और विजुएल आर्टस का प्रदर्शन होगा। परफॉर्मिंग आर्ट के लिए ‘द ग्रैंड थिएटर, द स्टूडियो थिएटर और द क्यूब जैसे  शानदार थिएटर बनाए जाएंगे। इन सभी में एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। ‘द ग्रैंड थिएटर’ में 2 हजार दर्शक एक साथ कार्यक्रमों का मजा उठा सकेंगे। भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रदर्शनी के लिए 16 हजार वर्गफुट में फैला एक चार मंजिला आर्ट हाउस भी लॉन्च होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें