फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agriculture: चीन समेत कई देशों से किया गया पानी में घुलनशील उर्वरकों का आयात, FY24 में खपत 3.35 लाख टन रही

Fri, 01 Aug 2025 02:44 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में बताया कि भारत चीन के साथ-साथ बेल्जियम, मिस्र, जर्मनी, मोरक्को और अमेरिका जैसे वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं से बड़ी मात्रा में पानी में घुलनशील उर्वरकों का आयात करता है। वित्त वर्ष 24 के दौरान देश में इनकी वार्षिक खपत लगभग 3.35 लाख टन रही।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (फाइल फोटो)। - फोटो : डीडी न्यूज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत पानी में घुलनशील उर्वरकों (वॉटर सॉल्युबल फर्टिलाइजर्स) की बड़ी मात्रा चीन से आयात करता है। इसके साथ ही बेल्जियम, मिस्र, जर्मनी, मोरक्को और अमेरिका जैसे वैकल्पिक स्रोतों से भी इन उर्वरकों की आपूर्ति की जाती है। संसद में शुक्रवार को रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US Tariffs: ट्रंप की नई टैरिफ नीति ने बढ़ाई एशियाई बाजारों की बेचैनी, शेयर बाजारों में गिरावट

वित्त वर्ष24 में पानी में घुलनशील उर्वरक का निर्यात 3.35 लाख टन रहा
वित्त वर्ष 2024 के दौरान देश में पानी में घुलने वाले उर्वरकों की वार्षिक खपत लगभग 3.35 लाख टन रही। पटेल ने कहा कि उर्वरक कंपनियां अपने कारोबार के अनुसार फॉस्फेटिक और पोटेशियम उर्वरकों का आयात करने के लिए स्वतंत्र हैं। 
विज्ञापन


क्या चीन ने भारत को कुछ विशेष उर्वरकों का निर्यात रोक दिया है?
संसद में यह प्रश्न पूछा गया था कि क्या चीन ने भारत को कुछ विशेष उर्वरकों का निर्यात रोक दिया है, जिससे भारतीय किसानों पर प्रतिफूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मंत्री ने कहा कि उर्वरक नियंत्रण आदेश, 1985 के तहत  100 प्रतिशत जल घुलनशील जटिल उर्वरक और 100 प्रतिशत जल घुलनशील मिश्रण, श्रेणी को छोड़कर विशेष उर्वरक के रूप में कोई वर्गीकरण नहीं है।
विज्ञापन


एनबीएस में शामिल नहीं है ये उर्वरक
पानी में घुलनशील उर्वरकों का उपयोग मुख्य तौर पर नकदी और बागवानी फसलों के लिए किया जाता है। इनमें से कोई भी उर्वरक सरकार की पोषक तत्व-आधारित सब्सिडी (एनबीएस) योजना के दायरे में आने वाला सब्सिडी वाला उर्वरक नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें