चार्ट बनने से पहले कराना होगा टिकट कैंसिल
अगर आप यात्रा नहीं करना चाहते हैं, तो फिर चार्ट बनने से पहले अपना टिकट कैंसिल करा लें। चार्ट बनने से पहले कराए गए टिकट कैंसिल पर ही रेलवे की तरफ से रिफंड मिलेगा। अगर आप चार्ट बनने के बाद टिकट कैंसिल करते हैं तो कोई रिफंड नहीं मिलेगा। अगर आप ऐसे टिकट पर रिफंड चाहते हैं तो फिर etickets@irctc.co पर जल्द से जल्द ई-मेल करके दावा कर सकते हैं। रेलवे फिर इस तरह के टिकट पर निर्णय लेकर के रिफंड करेगा।
ऐसे करेगा काम
- इस डिवाइस के जरिए जीपीआरएस के जरिए चार्ट और करंट बुकिंग के बारे में तुरंत जानकारी मिल सकेगी।
- इसके साथ ही यह बीच में पड़ने वाले छोटे स्टेशनों के चार्ट को भी डाउनलोड कर सकेगा, जिससे वहां के आरक्षण की भी जानकारी मिल सकेगी।
- हर घंटे की लिस्ट को अपडेट किया जा सकेगा।
- यात्री किसी भी कोच में यात्रा कर रहा हो, उसके ट्रेन में होने की सूचना किसी भी डिवाइस से भेजी जा सकेगी।
- यात्री अपनी बुक हुई श्रेणी को भी इस डिवाइस की मदद से अपग्रेड करा सकता है।
- इससे अब ट्रेन में टीटी को पेपर चार्ट लेकर चलने की जरूरत नहीं