अगर आप भी कई घूमने की तैयारी कर रहे हैं और सस्ते फ्लाइट टिकट की चाहत रखते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। GoAir और AirAsia के बाद अब विस्तारा ने टिकट पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट देने का ऐलान किया है, हालांकि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए है। विस्तारा के इस ऑफर के तहत मंगलवार की आधी रात से टिकट की बुकिंग शुरू है जो आज यानि बुधवार की आधी रात को खत्म हो जाएगी। बता दें कि इससे पहले गो एयर ने घरेलू उड़ान के लिए सिर्फ 1,299 रुपये में टिकट देने का ऐलान किया है।
दिल्ली से लखनऊ सिर्फ 1,599 रुपये में
Air Vistara
विस्तारा के इस ऑफर के तहत बुक की गईं टिकटों की कीमत 75 फीसदी कम होंगी। इस ऑफर के तहत 21 जून से लेकर 27 सितंबर तक की यात्रा की टिकटें बुक की जा सकेंगी। इस ऑफर के तहत दिल्ली से लखनऊ के लिए शुरुआती कीमत 1,599 रुपये, दिल्ली से हैदराबाद और दिल्ली-रांची के लिए शुरुआती कीमत 2,199 रुपये, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-मुंबई के लिए 2,299 रुपये और दिल्ली-गोवा के लिए 2,799 रुपये है।
खास बात यह है कि टिकट की कीमत के अलावा आपको किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं देना है। बता दें कि इससे पहले एयर एशिया ने घरेलू उड़ानों के लिए 1,399 रुपये का ऑफर पेश किया है। इसके तहत 10 जून 2018 तक टिकटें बुक की जा सकेंगी। वहीं GoAir सिर्फ 1,299 रुपये में हवाई सफर करवा रही है।