देश की दो प्रमुख हवाई कंपनियां मंगलवार से अपनी मानसून सेल को शुरू करने जा रही हैं। जहां विस्तारा की सेल 48 घंटे की होगी, वहीं गो एयर छह दिन तक अपनी सेल को जारी रखेगा। सबसे पहले बात करते हैं गो एयर के प्लान की....
1769 रुपये शुरुआती किराया
गो एयर की सेल 18 जून से शुरू होकर के 23 जून तक चलेगी। यात्री इन बुक हुई टिकटों पर एक जुलाई से लेकर के 30 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए शुरुआती किराया 1769 रुपये से शुरू होगा। वेबसाइट या एप के जरिए टिकट बुक करने वालों को प्रोमोकोड के साथ 10 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। दिल्ली से लखनऊ, रांची, पटना, कोलकाता, बंगलूरू, गुवाहाटी, गोवा और बागडोगरा के टिकट बुकिंग की सकती है।
विस्तारा का यह है ऑफर
विस्तारा का शुरुआती किराया 1299 रुपये है। इसकी सेल केवल 48 घंटे के लिए होगी, जो कि 18 जून को रात्रि 00:01 बजे से शुरू होकर के 19 जून को रात्रि 23:59 पर खत्म हो जाएगी। यात्री तीन जुलाई से लेकर के 26 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे।
मंगलवार से शुरू होंगी 62 नई उड़ानें
18 जून से विस्तारा 62 नई उड़ानें शुरू करने जा रही है। अब कुल 10 शहरों को मुंबई से जोड़ा जाएगा, जिनमें अहमदाबाद, चंडीगढ़, चेन्नई और वाराणसी शामिल हैं। इससे पहले विस्तारा की उड़ानें अमृतसर, बंगलूरू, दिल्ली, गोवा, हैदराबाद और कोलकाता जाती हैं। इसके अलावा दिल्ली से भी इन नए शहरों को जोड़ा जाएगा।