फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vistara Airline: वैक्सीन लगवा चुके पायलट और केबिन क्रू के साथ 'विस्तारा' ने भरी उड़ान

Wed, 16 Jun 2021 06:46 PM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विनोद कन्नन ने बताया कि हम अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और हमारे ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विस्तारा ने बुधवार को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीकाकृत पायलटों और केबिन क्रू के साथ देश की पहली उड़ान का संचालन किया। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी है। विस्तारा की इस विशेष उड़ान यूके 963 ने दिल्ली और मुंबई के बीच उड़ान भरी।

विज्ञापन


टीके की दोनों खुराक ले चुके चालक दल के सदस्यों ने इसे संचालित किया। यही चालक दल वापसी की उड़ान यूके 960 का भी संचालन करेगा। कंपनी आने वाले दिनों में ऐसी और उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है, क्योंकि उनके पूरी तरह से टीकाकरण वाले कर्मचारियों की संख्या बढ़ रही है।

विस्तारा के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विनोद कन्नन ने बताया कि हम अपने कर्मचारियों, उनके परिवारों और हमारे ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत हम लगातार अपने कर्मचारियों का टीकाकरण करवा रहे हैं। यह विशेष उड़ान हमारे पूरी तरह से टीकाकरण करा चुके पायलट और केबिन क्रू द्वारा संचालित की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह उड़ान यात्रियों के सफर को फिर से सुरक्षित महसूस कराने की दिशा में हमारी निरंतर प्रतिबद्धता का संकेत है। बता दें कि एयरलाइन ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसके लगभग 100 प्रतिशत योग्य कर्मचारियों को टीके की कम से कम उनकी पहली खुराक लगाई जा चुकी है। इसमें हवाई अड्डे और कॉर्पोरेट कर्मचारी, केबिन क्रू और पायलट शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें