फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कॉन्सर्ट के दौरान टेक CEO एंडी बायरन और एचआर क्रिस्टिन कैबोट का वीडियो वायरल, अफेयर की अटकलें तेज

Fri, 18 Jul 2025 12:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूयॉर्क स्थित एस्ट्रोनॉमर के सीईओ को कंपनी की एचआर प्रमुख के साथ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट का एक वीडियो वायरल होने के बाद कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। दोनों पहले से शादीशुदा हैं और लोग उनके अफेयर की अटकलें लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो - फोटो : Video grab X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एस्ट्रोनॉमर के सीईओ एंडी बायरन अपनी कंपनी की एचआर क्रिस्टि कैबोट के साथ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में किसिंग कैमरे में पकड़े गए। एंडी और कैबोट पहले से शादीशुदा हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिससे दोनों के बीच कथित अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump vs Powell: फेड मुख्यालय के नवीनीकरण परियोजना को जरिया बना पॉवेल को हटाएंगे ट्रंप, किया यह खुलासा

क्या हुआ था?
कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट में एंडी बायरन को क्रिस्टिन कैबोट को पीछे से गले लगाते देखा गया लेकिन जब किसिंग कैमरा उन पर केंद्रित हुआ, तो दोनों ने तुरंत अपने चेहरे छिपा लिए। इस पर बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन ने टिप्पणी की या तो वे शर्मिले थे या उनका कोई अफेयर चल रहा था, क्योंकि कैमरे पर आना किसे पसंद नहीं है। 
विज्ञापन


दोनों हैं पहले से शादीशुदा
एंडी बायरन की शादी मेगन केरिगन से हुई है, जबकि कैबोट की शादी केनेथ सी थॉर्नबी से हुई है। कॉन्सर्ट के कैमरे ने दोनों के पलों को कैद कर लिया, जिससे उनके अफेयर की अफवाहें उड़ रही हैं। इस घटना के बाद बायरन ने अपने सभी लिंक्डइन पोस्ट्स पर कमेंट्स बंद कर दिए। जबकि उनकी पत्नी मेगन ने अपने फेसबुक प्रोफाइल से अपना अंतिम नाम हटा दिया है। 

क्रिस्टिन नौ महीने पहले ही एस्ट्रोनॉमर में शामिल हुई थीं। अफेयर की अफवाहों के बाद बायरन ने कथित तौर पर अपना वह पुराना पोस्ट हटा दिया है, जिसमें उन्होंने कैबोट की प्रशंसा की थी। 

ऑनलाइन छिड़ी बहस
वायरल क्लिप ने कार्यस्थल आचरण पर ऑनलाइन बहस छेड़ दी और बायरन के पूर्व कर्मचारियों के बीच चर्चा शुरू हो गई है। यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, सोशल मीडिया यूजर्स इन अफवाहों के बीच यूजर्स इसका मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा कि थ्रोनबी को भी कैबोट से तलाक ले लेना चाहिए। 
विज्ञापन

 

@ब्लैंकडिजिटल नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि कल्पना कीजिए कि आप अपने जीवनसाथी को धोखा देते हुए 4k वीडियो में पकड़े गए हों, और आपका एचआर चीफ कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में किस कैम पर हो। एंडी ब्रायन और क्रिस्टिन कैबट ने न सिर्फ अपनी शादी को खतरे में डाला, बल्कि एक गुप्त प्रेम संबंध को एक वायरल तमाशे और कॉर्पोरेट स्कैंडल में बदल दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें