क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्तूबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 31.2 रुपये हो गई। प्याज की कीमत दोगुने से ज्यादा होकर 53 रुपये प्रति किलो पहुंच गई। टमाटर छह प्रतिशत और चावल 10 प्रतिशत महंगे हुए। वहीं, मांसाहारी थाली की लागत में नौ प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन मासिक आधार पर यह एक प्रतिशत सस्ती हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अक्तूबर में घर की शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़ गई। प्याज, टमाटर, चावल और खाद्य तेल की कीमतों में वृद्धि इसका मुख्य कारण रही। वहीं, मांसाहारी थाली की लागत में अपेक्षाकृत कम नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
क्रिसिल की मासिक रोटी राइस रेट रिपोर्ट ने यह जानकारी दी है। पिछले साल अक्तूबर में शाकाहारी थाली की लागत 27.8 रुपये थी, जो अब 31.2 रुपये हो गई। मांसाहारी थाली की लागत 54.4 रुपये से बढ़कर 59.2 रुपये पहुंच गई है। मासिक आधार पर अक्तूबर में शाकाहारी थाली की लागत एक प्रतिशत बढ़ी। जबकि मांसाहारी थाली की लागत एक प्रतिशत घट गई। प्याज की कीमतें सालाना आधार पर दोगुना से अधिक बढ़कर 53 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं।
प्रमुख सामग्री की कीमतों में उछाल
दक्षिणी व पश्चिमी राज्यों से खरीफ टमाटर की आवक में देरी हुई। त्योहारी मांग के कारण टमाटर की कीमतों में सालाना आधार पर छह प्रतिशत की वृद्धि हुई। चावल की कीमतें भी सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़ीं। कटाई में देरी से अक्तूबर में चावल की आवक 40 प्रतिशत घट गई। अच्छी गुणवत्ता वाली किस्मों की संभावित कमी की अटकलों ने भी कीमतों को बढ़ाया।