फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation: प्याज-टमाटर और आलू की कीमतों में उछाल से शाकाहारी थाली 7 फीसदी महंगी, मांसाहारी सस्ती

Fri, 05 Apr 2024 06:23 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतों में 16 फीसदी की गिरावट मांसाहारी थाली की कीमत मार्च में 54.9 रुपये प्रति प्लेट रह गई। मार्च, 2023 में कीमत 59.2 रुपये और फरवरी, 2024 में 54 रुपये थी।

विज्ञापन
शाकाहारी भोजन - फोटो : getty images
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्याज, टमाटर और आलू के दाम बढ़ने से मार्च, 2023 में शाकाहारी थाली सालाना आधार पर सात फीसदी तक महंगी हो गई। हालांकि, पॉल्ट्री की कीमतें घटने से मांसाहारी थाली सात फीसदी सस्ती हो गई। क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिसिस ने बृहस्पतिवार को जारी अपनी मासिक ‘रोटी चावल दर’ रिपोर्ट में कहा कि शाकाहारी थाली में रोटी, सब्जियां (प्याज, टमाटर और आलू), चावल, दाल, दही व सलाद आते हैं। इस थाली की कीमत पिछले माह बढ़कर 27.3 रुपये प्रति प्लेट पहुंच गई, जो मार्च, 2023 में 25.5 थी। हालांकि, फरवरी के 27.4 रुपये की तुलना में मार्च में शाकाहारी थाली सस्ती हुई है।

मांसाहारी थाली की कीमत 7 फीसदी घटी

विज्ञापन

ब्रॉयलर मुर्गे की कीमतों में 16 फीसदी की गिरावट मांसाहारी थाली की कीमत मार्च में 54.9 रुपये प्रति प्लेट रह गई। मार्च, 2023 में कीमत 59.2 रुपये और फरवरी, 2024 में 54 रुपये थी।

40 फीसदी तक बढ़े प्याज-टमाटर के दाम
रिपोर्ट के मुताबिक, आवक कम होने और कम आधार दर के कारण प्याज की कीमतों में सालाना आधार पर 40 फीसदी की तेजी आई है। टमाटर के दाम 36 फीसदी और आलू के दाम 22 फीसदी बढ़ गए हैं, जिससे आम आदमी की शाकाहारी थाली महंगी हो गई है। कम आवक से सालाना आधार पर चावल भी 14 फीसदी महंगा हो गया है। दालों की कीमतें 22 फीसदी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें