फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत मिशन: अब तक 6037 भारतीय लौटे स्वदेश, 14800 को वापस लाने की योजना

Tue, 12 May 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी एएनआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि, 'वंदे भारत' मिशन' के तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस सात मई 2020 से शुरू हुए पहले फेज के तहत अब तक 31 उड़ानों के जरिए 6037 भारतीयों को वापस स्वदेश लाने में कामयाब हुई है।

विज्ञापन


'वंदे भारत' मिशन' के तहत एयर इंडिया और उसकी सहायक एयर इंडिया एक्सप्रेस 12 देशों में 64 उड़ानें चला रही है। इनमें से 42 उड़ानें एयर इंडिया और 24 उड़ानों का परिचालन एयर इंडिया एक्सप्रेस कर रही है। 12 देशों में अमेरिका, लंदन, बांग्लादेश, सिंगापुर, सऊदी अरब, कुवैत, फिलीपींस, यूएई और मलयेशिया शामिल है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, पहले फेज के तहत विदेश में फंसे 14,800 भारतीयों को वापस लाया जाएगा।

समुदाय के नेताओं ने भारत सरकार के कदम का स्वागत किया। सरकार ने एलान किया कि विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की वापसी के लिए विशेष उड़ानों से मदद की जाएगी जो सात मई से चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी और 13 मई तक उड़ानें संचालित हो सकती हैं।
विज्ञापन


आने वाले हफ्तों में बढ़ेगी उड़ानों की संख्या 
कोरोना वायरस महामारी की वजह से लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की वजह से अमेरिका में फंसे भारतीय छात्रों और लोगों की बड़ी संख्या को देखते हुए आने वाले हफ्तों में उड़ानों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है।

अमेरिका में भारतीय दूतावास और महावाणिज्य दूतावासों ने हाल ही में स्वदेश लौटने की योजना बनाने वाले भारतीयों की सूची बनाना शुरू की थी। यह फेहरिस्त ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से बनाई जा रही है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें