फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UNGCNI: वैशाली सिन्हा बनीं यूएनजीसीएनआई की अध्यक्ष, पहली बार निजी क्षेत्र से आने वाली विशेषज्ञ को मिली कमान

Wed, 23 Jul 2025 05:16 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वैशाली निगम सिन्हा को संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया का अध्यक्ष चुना गया है। पहली बार निजी क्षेत्र से आने वाली विशेषज्ञ को यह पद मिला है। यह संगठन के नेतृत्व के चरित्र में एक एतिहासिक बदलाव का प्रतिक है। 
 
विज्ञापन
वैशाली निगम सिन्हा - फोटो : X (@vnigamsinha)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिन्यू की सह-संस्थापक वैशाली निगम सिन्हा को संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कॉम्पैक्ट नेटवर्क इंडिया (UNGCNI) का अध्यक्ष चुना गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली निजी क्षेत्र की पहली विशेषज्ञ बन गई हैं। UNGCNI की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ग्लोबल कॉम्पैक्ट के भारतीय नेटवर्क ने 2025-27 कार्यकाल के लिए अपनी नई गवर्निंग काउंसिल के गठन की घोषणा की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Q1 Results: इंफोसिस का पहली तिमाही में मुनाफा 8.6% बढ़कर 6921 करोड़ रुपये हुआ, राजस्व 4279 करोड़ रुपये पर

इसमें कहा गया कि अपने चुनाव के साथ, सिन्हा दो दशकों में UNGCNI की अध्यक्षता संभालने वाली भारत के निजी क्षेत्र की पहली नेता बन गई हैं। यह संगठन के नेतृत्व के चरित्र में एक एतिहासिक बदलाव का प्रतिक है। 
विज्ञापन


सतत व्यावसायिक प्रथाओं को मिलेगा बढ़ावा
नव-निर्वाचित 12 सदस्यीय परिषद में कॉरपोरेट सेक्टर, गैर-लाभकारी संगठनों, परामर्श संस्थानों और देश के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यह विविध प्रतिनिधित्व भारत में सतत व्यावसायिक प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए एक बहु-हितधारक दृष्टिकोण प्रदान करेगा।

महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने की जरूरत-सिन्हा
सिन्हा की अध्यक्षता में परिषद सभी सदस्यों द्वारा वैश्विक पहल फॉरवर्ड फास्टर को अपनाने और इसके लक्ष्यों के अनुपालन करने की दिशा में काम करेगी। सिन्हा ने कहा कि मेरा ध्यान स्थिरता में महिलाओं के नेतृत्व को बढ़ावा देने पर भी होगा। हम महिलाओं के बिना एक न्यायसंगत और सुदृढ़ भविष्य का निर्माण नहीं कर सकते, जिन्हें ऐतिहासिक रूप से इस मंच से बाहर रखा गया है। अगले दो वर्षों में, मेरा लक्ष्य ऐसे मंचों का निर्माण करना है, जो संवाद से आगे बढ़कर नीतियां बनाएं, साझेदारियां स्थापित करें और महत्वाकांक्षाओं को सामूहिक प्रभाव में बदलें।
विज्ञापन


UNGCNI का उद्देश्य
UNGCNI मानवाधिकार, श्रम, पर्यावरण और भ्रष्टाचार-रोधी क्षेत्र में सार्वभौमिक रूप से स्वीकृत 10 सिद्धांतों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रहा है। नेटवर्क के वर्तमान में 361 सदस्य हैं और इसके मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरु में सक्रिय शाखाएं कार्यरत हैं। यह नेटवर्क भारत में अपने प्रभाव को लगातार बढ़ा रहा है और देश की कॉर्पोरेट नीतियों को वैश्विक सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप ढालने की दिशा में काम कर रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें