देश के कई इलाकों में बारिश, बाढ़ और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जानमाल को काफी नुकसान हुआ है। कारों और अन्य वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की भी घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में अगर आपके पास पहले से कोई कार है या नई कार खरीदते हैं तो सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी के साथ ऐड-ऑन कवर जरूर लें। यह न सिर्फ किसी भी तरह की दुर्घटना में कार के क्षतिग्रस्त होने, खरोंच आने और सामान चोरी होने को कवर करता है बल्कि आपको आर्थिक सुरक्षा भी देता है।
ये भी जानें...
कौन खरीद सकता है : वी-पे ऐड-ऑन कवर सिर्फ निजी कार मालिकों के लिए है। वाणिज्यिक वाहनों के लिए नहीं।
कैसे खरीदें : बेस ओन डैमेज (ओडी) पॉलिसी के साथ वी-पे कवर खरीद सकते हैं। इसे मोटर बीमा पॉलिसी के नवीनीकरण के दौरान ही खरीद सकते हैं।
कवर अवधि : इसकी अवधि सामान्य मोटर बीमा पॉलिसी जितनी ही होगी।
क्लेम प्रक्रिया : टोल फ्री नंबर 18002095858 पर कॉल सकते हैं। क्लेम फॉर्म को भरकर कंपनी के नजदीकी ऑफिस में जमा कर सकते हैं।
छोटे नुकसान की चिंता से मुक्ति
वी-पे एक वन-स्टॉप सॉल्यूशन है। इसमें 17-22 ऐड-ऑन कवर मिलते हैं। इसके तहत कार मालिक को स्क्रैचेज और अन्य छोटे नुकसान की जानकारी हर बार बीमा कंपनी को देने की जरूरत नहीं है। वे पॉलिसी अवधि में किसी भी समय इसकी सूचना दे सकते हैं। कंपनी सभी नुकसान कवर करेगी। -तपन सिंघल एमडी-सीईओ, बजाज आलियांज