फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: अमेरिका का ऋण सीमा संकट टला! जनप्रतिनिधि सभा में पास हुआ विधेयक

Thu, 01 Jun 2023 09:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बिल को 314 सांसदों ने समर्थन किया। वहीं 117 सांसद इसके विरोध में थे। डेमोक्रेटिक पार्टी के 165 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और 46 इसके विरोध में थे। 
विज्ञापन
ऋण सीमा संकट पर बनी सहमति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका का ऋण सीमा संकट फिलहाल टल गया है। बता दें कि बुधवार को अमेरिकी संसद की जनप्रतिनिधि सभा (US House of Representatives) ने ऋण सीमा को बढ़ाने वाला बिल पास कर दिया है। बता दें कि अमेरिका की वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने कहा था कि अगर अमेरिकी संसद 5 जून तक ऋण सीमा को नहीं बढ़ाती है तो अमेरिका सरकार अपने खर्चों को भी पूरा नहीं कर पाएगी। ऐसे में अमेरिकी संसद के एक सदन में ऋण सीमा बढ़ाने का बिल पास होना अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए राहत की खबर है।
विज्ञापन


डेमोक्रेट और रिपब्लिकन सांसदों में बनी सहमति
ऋण सीमा समझौते को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन और सदन के सभापति और रिपब्लिकन सांसद केविन मैक्कार्थी के बीच सहमति बनी थी। जिसके बाद जनप्रतिनिधि सभा में ऋण सीमा बढ़ाए जाने को लेकर पेश किए गए बिल पर वोटिंग हुई। वोटिंग से पहले डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों ही पार्टियों ने समझौते का समर्थन किया। जिसमें रिपब्लिकन सांसदों की भी अगले दो साल तक गैर रक्षा विवेकाधीन खर्च को कम करने की बात मानी गई।  

बिल को 314 सांसदों ने समर्थन किया। वहीं 117 सांसद इसके विरोध में थे। डेमोक्रेटिक पार्टी के 165 सांसदों ने बिल का समर्थन किया और 46 इसके विरोध में थे। वहीं रिपब्लिकन पार्टी के 149 सांसदों ने इसका समर्थन किया और 71 ने इसका विरोध किया। इस बिल के तहत एक जनवरी 2025 तक ऋण सीमा को बढ़ाया गया है। 
विज्ञापन


अब सीनेट में होगी वोटिंग
अब इस बिल को अमेरिकी सीनेट में भेजा जाएगा, जहां इस पर जल्द से जल्द विचार विमर्श किया जाएगा। सीनेट में इस हफ्ते ही  इस बिल पर वोटिंग हो सकती है। हालांकि इस बिल के विरोध में भी आवाज उठनी शुरू हो गई है। पूर्व सभापति नैंसी पेलोसी ने कहा कि यह विधेयक सिर्फ अभूतपूर्व दिवालियापन को सिर्फ कुछ समय के लिए टाल सकता है और इससे अमेरिका और इसके लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें