फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Banga: आज से भारत दौरे पर रहेंगे अजय बंगा, PM मोदी और वित्त मंत्री सीतारमण से करेंगे मुलाकात

Thu, 23 Mar 2023 11:34 AM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय बंगा आज से दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पीएम मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
अजय बंगा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अमेरिका के उम्मीदवार अजय बंगा दो दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे। वह 23 और 24 मार्च को नई दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, वह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस. जयशंकर समेत कई दिग्गजों से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान उनके बीच भारत की विकास प्राथमिकताओं, विश्व बैंक और वैश्विक आर्थिक विकास चुनौतियां पर चर्चाओं होंगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा, बंगा लर्नेट इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल्स का भी दौरा करेंगे, जो राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के सहयोग से स्थापित व्यावसायिक संस्थानों का एक नेटवर्क है, जिसे विश्व बैंक द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। बंगा संस्थान के कार्यक्रम के बारे में जानेंगे और कार्यक्रम के प्रतिभागियों, कर्मचारियों, पूर्व छात्रों और निजी क्षेत्र के भागीदारों से मिलेंगे। इस दौरान वह इस पर चर्चा करेंगे कि यह कार्यक्रम प्रतिभागियों, विशेष रूप से युवा लोगों के जीवन और आर्थिक अवसरों में सुधार कैसे कर रहा है।

यह भी पढ़ें: चीन ने विश्व बैंक प्रमुख के तौर पर अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन करने पर संदेह जताया, कही ये बात
विज्ञापन


एक बयान में कहा गया है कि बंगा के नामांकन की घोषणा के तुरंत बाद भारत सरकार ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया और तबसे विभिन्न सरकारों के गठबंधन ने बंगा के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है, जिसमें बांग्लादेश, कोलंबिया, मिस्र, फ्रांस, जर्मनी, घाना, इटली, जापान, केन्या, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य और ब्रिटेन शामिल हैं। अपने वैश्विक भ्रमण के दौरान बंगा ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों, हितधारकों, व्यापारिक नेताओं, उद्यमियों और नागरिक समाज के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, विकास विशेषज्ञों, अधिकारियों, नोबेल पुरस्कार विजेताओं और पूर्व सरकारी अधिकारियों का समर्थन हासिल करते हुए वह अपनी उम्मीदवारी के लिए निरंतर गति बनाए हुए हैं। अजय बंगा भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें