फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Market Fall: टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप का फैसला अमेरिका पर ही पड़ा भारी, शेयर बाजार में भारी गिरावट

Thu, 03 Apr 2025 07:30 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/न्यूयॉर्क

सार

अमेरिका में गुरुवार को बाजार खुलने के बाद प्रमुख इंडेक्स डॉव 1,116 अंक या 2.64% तक गिर गया। व्यापक सूचकांक एसएंडपी 500 इंडेक्स में 3.24% तक की गिरावट दिखी। बाजार 2022 के मुद्रास्फीति संकट के बाद इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ गया।
विज्ञापन
अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट। - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ऐतिहासिक टैरिफ घोषणा के बाद गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक भारी बिकवाली के सााथ खुले। टैरिफ पर ट्रंप का फैसला अब खुद अमेरिका पर ही भारी पड़ा दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से वैश्विक बाजार में भी मंदी का खतरा पैदा हो गया है। 

विज्ञापन


अमेरिका में गुरुवार को बाजार खुलने के बाद प्रमुख इंडेक्स डॉव 1,116 अंक या 2.64% तक गिर गया। व्यापक सूचकांक एसएंडपी 500 इंडेक्स में 3.24% तक की गिरावट दिखी। बाजार 2022 के मुद्रास्फीति संकट के बाद इंट्राडे में सबसे बड़ी गिरावट की ओर बढ़ गया। टेक शेयरों के बोलबाला वाला नैस्डैक में शुरुआती कारोबार में 4.33% तक की गिरावट दिखी। भारत समेत दुनिया के दूसरे बाजारों में भी बड़ी गिरावट दिखी।

यह महत्वपूर्ण गिरावट ट्रम्प द्वारा अमेरिका में आने वाले लगभग सभी सामानों पर लगाए गए भारी टैरिफ के बाद आई है, जिससे यह आशंका पैदा हो गई है कि नई नीति से व्यापारिक साझेदारों में भारी नाराजगी पैदा हो सकती है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


टैरिफ घोषणाओं के बाद निवेशकों ने सुरक्षित-संपत्तियों में पैसा लगाया। बुधवार को सोना 3,160 डॉलर प्रति औंस से ऊपर एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। दूसरी ओर, ट्रेजरी यील्ड्स में भारी गिरावट आई। 10 साल की ट्रेजरी यील्ड्स अक्तूबर के बाद से अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई।  सोना गुरुवार सुबह 3,060 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस के ऊपर कारोबार करता दिखा। इसमें इस साल सोने में 19% तक की तेजी आई है। 1986 के बाद से सोने के लिए यह सबसे अच्छी तिमाही रही है।

उधर, जेपी मॉर्गन के विश्लेषकों ने निवेशकों को लिखे एक नोट में कहा है कि यदि ट्रम्प ने बुधवार को घोषित भारी टैरिफ को बरकरार रखा, तो उनकी अभूतपूर्व व्यापार नीतियों के कारण संभवतः 2025 में अमेरिका और वैश्विक अर्थव्यवस्थाएं मंदी की चपेट में आ जाएंगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें