लगातार बढ़ती महंगाई के चलते अमेरिका के फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 25 बेसिस अंकों की बढ़ोतरी की है। केंद्रीय बैंक ने बुधवार को दो दिवसीय नीति समीक्षा बैठक के बाद ब्याज दरें बढ़ाने की घोषणा की। इस बढ़ोतरी के बाद देश में ब्याज दरों का बेंचमार्क 5.25-5.50 फीसदी की रेंज में पहुंच गया है।
विज्ञापन
अमेरिका में ब्याज दरें 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई हैं। इससे पहले, जनवरी 2001 में ब्याज दरें इस स्तर पर पहुंची थीं। फेडरल रिजर्व ने अपनी पिछली 12 बैठकों में 11वीं बार दरें बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही जो नीतिगत बयान दिया गया है, उससे ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।
फेड ने इस साल ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की ओर इशारा किया है। फेडरल रिजर्व बैंक के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि जब तक महंगाई काबू में नहीं आ जाती है, तब तक केंद्रीय बैंक ऐसे कदम उठा सकता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम आर्थिक नीति को तब तक संशोधित करना जारी रखेंगे, जब तक कि हम आश्वस्त न हो जाएं कि मुद्रास्फीति हमारे दो प्रतिश के लक्ष्य के नीचे आ गई है। अगर जरूरी हुआ तो हम इसे और सख्त करने के लिए तैयार हैं। इस प्रक्रिया में हमें अभी भी लंबा रास्ता तय करना है।