फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Fed: नोमुरा ने ब्याज दर बढ़ाने के अनुमान को और पुख्ता किया, सितंबर व नवंबर में हो सकती है वृद्धि

Fri, 09 Sep 2022 01:30 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

US Fed: रिपोर्ट में बताया गया है कि फेड से जुड़े जानकारों की टिप्पणियों से ऐसा जान पड़ता है कि यूएस फेड टॉलरेंस लेवल से ऊपर चल रहे महंगाई से निपटने के लिए अपनी नीति के तहत दरों को तेजी से बढ़ा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यूएस फेड के अधिकारी महंगाई बढ़ने के कारण शॉर्ट-टर्म नॉमिनल न्यूट्रल रेट में हुई बढ़ोतरी से चिंता में हैं।
विज्ञापन
Inflation - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोमुरा होल्डिंग्स इंके एनालिस्टों ने वर्ष के अंत तक फेडरल रिजर्व की ओर ब्याज दरों में ब्याज देरों में बढ़ोतरी के अपने पूर्वानुमानों को और पुख्ता कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आइची अमेमिया के  नेतृत्व में नोमुरा के अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी किया जिसके अनुसार फेडरल रिजर्व सितंबर और नवंबर महीने की बैठक में बेंचमार्क दर में 0.75 फीसदी की वृद्धि कर सकता है। यह अनुमान नोमुरा के पिछले पूर्वानुमान की तुलना में 0.25 फीसदी ज्यादा है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि फेड से जुड़े जानकारों की टिप्पणियों से ऐसा जान पड़ता है कि यूएस फेड टॉलरेंस लेवल से ऊपर चल रहे महंगाई से निपटने के लिए अपनी नीति दरों को तेजी से बढ़ा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यूएस फेड के अधिकारी महंगाई बढ़ने के कारण शॉर्ट-टर्म नॉमिनल न्यूट्रल रेट में हुई बढ़ोतरी से चिंता में हैं। लगातार बढ़ रही महंगाई किस लेवल पर सेटल होगा इस पर विशेषज्ञ नजर बनाए हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार बाजार में अब भी बहुत अधिक नरमी नजर आ रही है। बॉन्ड मार्केट को यह लग रहा है कि यूएस फेड महंगाई से निपटने के लिए और कड़ाई करेगा और ब्याज दरों में निश्चित तौर पर बढ़ोतरी होगी। 

नोमुरा के एनालिस्ट्स के मुताबिक दिसंबर और फरवरी महीने में ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान पहले की कायम है। पूर्व में 4% ब्याज दर के 4.25% तक बढ़ने का अनुमान लगाया गया था। गोल्ड मैन सैच ग्रुप आईएनसी ने भी इसी हफ्ते ब्याज दरों में बढ़ोतरी का अनुमान जताया था।

विज्ञापन


नोमुरा क्या है? यह क्या करता है?
नोमुरा होल्डिंग्स एक जापानी वित्तीय होल्डिंग कंपनी है और नोमुरा समूह का एक प्रमुख सदस्य है। यह अपने ब्रोकर-डीलर, बैंकिंग और अन्य वित्तीय सेवाओं की सहायक कंपनियों के साथ मिलकर वैश्विक आधार पर व्यक्तिगत, संस्थागत और सरकारी ग्राहकों को निवेश, वित्तपोषण और उससे जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करता है। इन सेवाओं में विशेष तौर पर प्रतिभूति व्यवसायों पर जोर दिया जाता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें