अमेरिका में दवाएं सस्ती होंगी। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वे कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करेंगे, इसके बाद दवा कंपनियों को कीमतें घटाने के लिए 30 दिन का समय मिलेगा।
अमेरिका में दवाएं 30 से 80 प्रतिशत तक सस्ती होने जा रही हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को दवाओं की कीमतें कम करने के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर दिया। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद दवा कंपनियों को कीमतें घटाने के लिए 30 दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
लाखों अमेरिकी नागरिकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
कार्यकारी आदेश में रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग को दवाओं के लिए नए मूल्य टैग तय करने के लिए कहा गया है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राष्ट्रपति ट्रंप के इस आदेश का उन लाखों अमेरिकी नागरिकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, जिनके पास निजी स्वास्थ्य बीमा है। सरकार के पास मेडिकेयर और मेडिकेड की तरफ से कवर की जाने वाली दवाओं के लिए भुगतान की जाने वाली कीमत को तय करने की शक्ति है।
अमेरिका में दवाओं के दाम अन्य देश की तुलना में काफी अधिक
सोमवार को कार्यकारी के आदेश पर हस्ताक्षर करने से पहले ट्रंप ने सोशल मीडिया लिखा, हम सभी को एक समान भुगतान करना होगा। हम वही भुगतान करेंगे जो यूरोप करता है। मैं कई वर्षों से देख रहा हूं कि अमेरिका में दवाओं के दाम अन्य देश की तुलना में काफी ज्यादा हैं, लेकिन क्यों हैं? यह आज तक समझ नहीं पाया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति दवाइयां सस्ती करने का आदेश जारी करेंगे
कभी-कभी तो एक कंपनी की प्रयोगशाला या प्लांट में निर्मित एक दवा अन्य कंपनियों की दवा की तुलना में पांच से 10 गुना ज्यादा महंगी होती हैं। फार्मा कंपनियां रिसर्च और निर्माण लागत को दवाइयों की ऊंची कीमतों का कारण बता रही हैं। मैं दवाइयां सस्ती करने का आदेश जारी करूंगा। इससे देश के नागरिकों की स्वास्थ्य सेवा लागत में कमी आएगी।