टैरिफ नीति को लेकर घिरे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
टैरिफ पर भारत के अडिग रुख से ट्रंप का यूटर्न
भारत पर 50 फीसदी टैरिफ (रूस से तेल खरीदने के लिए 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ समेत) लगाने के ट्रंप के फैसले के बाद उनके कड़े बयानों से संबंधों में हफ्तों तक तनाव के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में हाल ही में सुधार के संकेत मिले हैं। ट्रंप ने दो बार भारत के साथ अपने देश के संबंधों की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी की भी प्रशंसा की है और उनसे अपनी पुरानी दोस्ती को मजबूत करने पर जोर दिया है। पीएम मोदी ने भी ट्रंप की टिप्पणियों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
ट्रंप ने यह कहा था
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका व्यापार बाधाओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी रखे हुए हैं। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे मित्र, प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे दोनों महान देशों के लिए एक सफल निष्कर्ष पर पहुंचने में कोई कठिनाई नहीं होगी!' राष्ट्रपति ने कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ता को सफलतापूर्वक पूरा करने में कोई कठिनाई नहीं होगी और वह आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त मोदी से बातचीत करने के लिए उत्सुक हैं।
पीएम मोदी ने दिया जवाब
ट्रंप के पोस्ट के जवाब में पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और स्वाभाविक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापार वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को उजागर करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए काम कर रही हैं। मैं राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत के लिए भी उत्सुक हूं। हम दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल और समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे।