अमेरिका, भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए छटपटा रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिका ने भारत को अन्य प्रतिद्वंदी देशों के मुकाबले कम टैरिफ लगाने की पेशकश की है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अमेरिका ने भारत को भरोसा दिलाया है कि प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते के तहत प्रतिद्वंदी देशों का मुकाबले भारत पर टैरिफ कम लगाया जाएगा। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, समझौते के पहले चरण और व्यापक व्यापार समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है और अभी अंतिम सहमति नहीं बन पाई है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारी ने बताया, 'अमेरिका ने भारत को भरोसा दिलाया है कि व्यापार समझौते में उसे अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले टैरिफ में फायदा मिलेगा। हालांकि, टैरिफ का ढांचा किस तरह तय होता है, यह देखना होगा।' अधिकारी ने साफ किया कि यह फायदा अंतिम टैरिफ व्यवस्था पर निर्भर करेगा। इसकी वजह यह है कि अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से भारत के खिलाफ शुरू की गई दूसरी जांच के नतीजों का अभी इंतजार है।
व्यापक व्यापार समझौते पर भी बातचीत जारी
अधिकारी के मुताबिक, भारत की कोशिश चालू वित्त वर्ष के अंत तक व्यापार समझौते के पहले चरण को पूरा करने की है। उन्होंने बताया कि पहले चरण के साथ-साथ व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी बातचीत चल रही है। अधिकारी ने कहा कि सेवाओं से जुड़े मुद्दे शुरुआती समझौते का हिस्सा नहीं होंगे। इन पर दूसरे चरण में चर्चा की जाएगी और इन्हें व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते में शामिल किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अंतिम समझौते का कानूनी दस्तावेज तैयार किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग अनुबंध (एनेक्सचर) होंगे। साथ ही, इसमें सीमा शुल्क और व्यापार प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक अलग अध्याय भी शामिल होगा।
विज्ञापन
इससे पहले, वाणिज्य मंत्रालय के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि भारत और अमेरिका के बीच पिछले सप्ताह सीमा शुल्क और व्यापार प्रक्रिया को आसान बनाने के मुद्दों पर चर्चा हुई थी। अधिकारी के मुताबिक, इन मुद्दों पर बातचीत के लिए दो सदस्यीय अमेरिकी टीम 2 और 3 नवंबर को भारत आई थी। दोनों देश इस समझौते पर अलग-अलग चरणों में बातचीत कर रहे हैं। इसका मकसद पहले चरण के जरिए जल्द कुछ फायदे हासिल करना है, जबकि व्यापक समझौते के तहत जटिल मुद्दों पर बातचीत जारी रखना है।