फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI Transactions: मई महीने में यूपीआई से लेन-देन 10 लाख करोड़ रुपये के पार, टूटे पिछले रिकॉर्ड

Thu, 02 Jun 2022 12:18 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

UPI Transactions Cross 10 Trillion Mark: अप्रैल महीने में 5.58 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन किए गए थे और लेन-देन की राशि 9.83 लाख करोड़ रुपये रही थी। यहां बता दें कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ट्रांजैक्शन की संख्या दोगुने से ज्यादा पहुंच गई है। मई 2021 में यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या 2.54 अरब रही थी। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में यूपीआई से लेन-देन की संख्या में जोरदार इजाफा देखने को मिला है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मई महीने में यूपीआई ट्रांजैक्शन 10 लाख करोड़ रुपये के पार निकल गया। यह अब तक रिकॉर्ड है। 

विज्ञापन


NPCI ने पेश किए ताजा आंकड़े
एनपीसीआई के आंकड़ों को देखें तो मई 2022 में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए कुल 5.95 अरब ट्रांजैक्शन किए गए, जिनकी कुल राशि 10.41 लाख करोड़ रुपये है। इससे पहले अप्रैल महीने में 5.58 अरब यूपीआई ट्रांजैक्शन किए गए थे और लेन-देन की राशि 9.83 लाख करोड़ रुपये रही थी। यहां बता दें कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में ट्रांजैक्शन की संख्या दोगुने से ज्यादा पहुंच गई है। मई 2021 में यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या 2.54 अरब रही थी। महीने-दर-महीने के आधार पर देखें तो मई में ट्रांजैक्शन की संख्या में सात फीसदी का उछाल आया है, जबकि राशि छह फीसदी बढ़ी है।  

कोरोना काल में बढ़ा डिजिटल भुगतान 
कोरोना महामारी के संकट काल में लोगों के लिए डिजिटलीकरण बेहद फायदेमंद साबित हुआ है। यही कारण है कि बीते दो सालों में डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ा है। इस बीच आपको बता दें कि लोगों ने यूपीआई पेमेंट को ज्यादा तरजीह दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में पेटीएम, गूगल-पे जैसे यूपीआई एप से भुगतान बढ़ा है, जबकि सुरक्षा के मद्देनजर नकद भुगतान का चलन कमजोर पड़ा है। पूरे वित्त वर्ष 2022 की बात करें तो यूपीआई से 46 अरब ट्रांजैक्शन हुए जिनकी कुल राशि 84.17 लाख करोड़ रुपये रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें