उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई के होटल ताज में देश के दिग्गज उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अबानी से मुलाकात की है। उससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की आर्थिक राजधानी में मुंबई में एक रोड शो के दौरान वहां के व्यवसायियों को उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।